मुंबई. (देश दुनिया). साउथ की सुन्दरी इलियाना डी'क्रूज अब हिंदी फिल्मों में नजर आएगी. राकेश रोशन ने 2006 में इलियाना को एक ब्यूटी क्रीम के एड में डायरेक्ट किया था। इलियाना तब से संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने तेलुगू फिल्म देवादासु से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने जलसा, पोकिरी और किक जैसी हिट फिल्में दीं। अब इलियाना को बॉलीवुड में डेब्यू का मौका मिल रहा है। वे बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के साथ अनुराग बसु की फिल्म बर्फी में दिखेंगी। इसके अलावा उन्हें बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई 2 में भी लिया गया है। वे दाऊद की प्रेमिका यानी मंदाकिनी का रोल करेंगी। इस रोल के लिए पहले करीना कपूर और कैटरीना कैफ को लिया जाने वाला था। अब तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इलियाना को फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट लिया गया है। वे फाइनल हो चुकी हैं।
No comments:
Post a Comment