Total Pageviews

Thursday, June 7, 2012

धनुष से इश्क करेगी सोनम

मुंबई। (देश दुनिया)। अभिनेत्री सोनम कपूर निर्देशक आनंद एल राय की आने वाली फिल्म 'रांझना' में कोलावेरी डी से मशहूर हुए अभिनेता धनुष के साथ नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम का कहना है कि उनका इस फिल्म में किरदार कुछ अलग होगा। सोनम का कहना है कि फिल्म 'रांझना' में उन्होंने एक छोटे शहर की लड़की का किरदार निभाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ अलग तरह का काम करने की तलाश है और रांझना में उनका किरदार कुछ इसी तरह का होगा। सोनम ने कहा कि बॉलीवुड में उनका किसी भी अभिनेत्री से कॉम्पिटिशन नहीं हैं। अगर कॉम्पिटिशन है तो वह खुद से ही है। सोनम का मानना है कि वह खुद को हर लिहाज से इम्प्रूव करना चाहती हैं। सोनम का कहना है कि उनका हमेशा से ही फैशन के प्रति रूझान रहा है। कपड़ों के चयन और नए स्टाइल पर उनकी नजर हमेशा बनी रहती हैं। सोनम का कहना है कि निर्देशक को उन पर भरोसा होता है इसलिए फिल्म के लिए उन्हें खुद ही परिधान चुनने की छूट दी जाती है।  

मेरी पहली सच्ची प्रेम कहानी

मुंबई। (देश दुनिया)। फिल्म निर्माता आनिर इस वक्त नई फिल्म 'शब' पर काम कर रहे हैं. अपनी फिल्म 'माय ब्रदर निखिल' और 'आई एम' के माध्यम से एचआईवी/एड्स और समलैंगिकता जैसे मुद्दों को उठाने वाले फिल्म निर्माता आनिर इस वक्त नई परियोजना 'शब' पर काम कर रहे हैं. यह उनकी पहली प्रेम कहानी है.ओनिर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मैं समझता हूं कि 'शब' मेरी पहली सच्ची प्रेम कहानी है.यह प्यार और कामुकता, चाहता और जरूरत पर आधारित फिल्म है."परियोजना इस वक्त अपने लेखन चरण में हैं.ओनिर ने बताया, "मेरी पटकथा 'शब' को दो महीने के अंतराल के बाद फिर से पढ़े.लिखना एक अंतहीन प्रक्रिया है."अपनी फिल्म 'आई एम' के लिए हालही में राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले ओनिर ने कहा कि वह फिल्म की पटकथा पर पिछले 10 वर्षो से काम कर रहे हैं. उन्होंने लिखा, "मैं समझता हूं कि 'शब' अब तक की सबसे मुश्किल पटकथा है.यह भावुक रिश्तों की कहानी है..ऐसी पटकथा जिस पर मैं बीते 10 वर्षो से कार्य कर रहा हूं." ओनिर को उम्मीद है कि परियोजना पर जल्द की काम शुरू हो जाएगा.

शोभराज पर बनेगी 'जेलब्रेक'

मुंबई। (देश दुनिया)। बिकिनी किलर नाम से मशहूर अंतरराष्ट्रीय अपराधी चार्ल्स शोभराज के दिल्ली की मशहूर तिहाड़ जेल तोड़कर भागने की घटना पर फिल्मकार कुमार मंगत फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म का नाम 'जेलब्रेक' रखा गया है और इसका निर्देशन प्रवाल रमन करेंगे। इस फिल्म के लिए 40 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है और जेलब्रेक बिल्कुल नए रूप-रंग में होगी। मंगत के बेटे अभिषेक पाठक का कहना है कि प्रवाल ने शोभराज पर काफी शोध किया है और वही इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। मालूम हो कि इससे पहले शोभराज की जीवनी पर संजय दत्त एक फिल्म बनाने जा रहे थे, जिसमें वही मुख्य भूमिका निभाते लेकिन कानूनी पचड़ों के कारण संजय ने इस योजना से हाथ खींच लिया। संजय की फिल्म का भी निर्देशन प्रवाल को ही करना था लेकिन शोभराज ने इस फिल्म के निर्माण को चुनौती देकर इसे बनने नहीं दिया था। इसका कारण यह था कि फिल्म के नाम में शोभराज का नाम भी शामिल था। अब जबकि पाठक और प्रवाल ने इस फिल्म को 'जेलब्रेक' नाम दिया है, इस फिल्म को लेकर किसी प्रकार की कानूनी अड़चन नहीं आएगी और इसमें मुख्य तौर पर 1986 की उस घटना को दिखाया जाएगा, जिसमें शोभराज तिहाड़ से फरार हो जाता है। फिल्म की मुख्य भूमिका सैफ अली खान या फिर इमरान हाशमी को मिल सकती है। पाठक ने बताया कि हम इमरान या फिर सैफ में से किसी एक के नाम पर विचार कर रहे हैं। शोभराज इन दिनों नेपाल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। कई देशों द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया शोभराज को भारत ने 1986 में गिरफ्तार किया गया था लेकिन वह बेहद चालाकी से तिहाड़ के सुरक्षाकर्मियों की आंख में धूल झोंककर भागने में सफल रहा था। 

Wednesday, June 6, 2012

अमिताभ का एक और पक्ष

मुंबई। (देश दुनिया)। फिल्म निर्माता आर. बालकृष्णन उर्फ बाल्की अपनी अगली फिल्म महानायक अमिताभ बच्चन के साथ बनाएंगे, जिसकी शूटिंग इस वर्ष के अंत तक शुरू होने की सम्भावना है। यह फिल्म अमिताभ का एक और पक्ष दिखाएगी। इससे पहले अमिताभ उनकी 'चीनी कम' और 'पा' में अकल्पनीय किरदार निभा चुके हैं। बालकृष्णन ने बताया, "मैं अमितजी के साथ एक फिल्म लिख रहा हूं। यह अमित जी का एक और पक्ष दिखाएगी। वह मेरे सपनो के कलाकार हैं, इसलिए मैं कोई भी ऐसी चीज नहीं करूंगा, जो मैं स्वयं भी उनके बारे में नहीं देखना चाहता।" उन्होंने कहा, "मैं अभी फिल्म के बारे में अधिक बात नहीं कर सकता। यह बहुत जल्दी होगा।" फिल्म की शूटिंग के बारे में पूछे जोन पर बालकृष्णन ने कहा, "आशा है कि इस वर्ष के अंत तक हम फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। हम फिल्म की पूरी शूटिंग भारत में करेंगे।" 'चीनी कम' में अमिताभ 60 वर्ष के कुंवारे हैं, जो 30 वर्ष से अधिक उम्र की लड़की के प्यार में पड़ जाते हैं। वहीं 'पा' में उन्हें प्रोगेरिया पीड़ित दिखाया गया है।                

जेनेट जैक्सन बनाएगी हिजड़ों पर फिल्म

लास एंजेलिस। (देश दुनिया)। गायक-अभिनेत्री जेनेट जैक्सन एक वृत्तचित्र फिल्म के जरिए हिजड़ों के समुदाय के प्रति जागरूकता लाएंगी। जेनेट ने इस वृत्तचित्र के लिए एक कार्यकारी निर्माता के साथ अनुबंध किया है। वह 'ट्रूथ' नाम से बनने जा रही इस फिल्म के लिए हिजड़ों के साक्षात्कार भी लेंगी। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 46 वर्षीया जेनेट कहती हैं, "मेरे लिए सभी लोग बहुत महत्वपूर्ण हैं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरे दोस्त बने और मैंने अलग तरह के जीवन के सम्बंध में जाना। 'ट्रूथ' हमारी एक कोशिश है जिसके जरिए हम कहना चाहते हैं कि आप उन लोगों को समझने की कोशिश करें जिनका जीवन आपसे कुछ अलग है जबकि दिल सभी के समान हैं।"उन्होंने कहा, "मैं नफरत को दूर करना और समझ बढ़ाना चाहती हूं।" रॉबर्ट जैसन फिल्म का निर्देशन करेंगे।

27 जुलाई को रिलीज होगी `जिस्म-2`

मुंबई. (देश दुनिया)।  सनी लियोन की पहली बॉलीवुड फिल्म `जिस्म-2` 27 जुलाई को रिलीज होगी। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होनी थी पर अब एक सप्ताह पहले होगी

उमराव जान का सीक्वल बनेगा

मुंबई। (देश दुनिया)। फिल्मकार मुजफ्फर अली अब अपने निर्देशन में बनी चर्चित फिल्म उमराव जान का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। 1981 में बनी उनकी इस फिल्म में रेखा ने लीड भूमिका अदा की थी, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी हासिल हुआ था। जाने माने स्क्रिप्ट राइटर जावेद सिद्दीकी इस फिल्म के सीक्वल के लिए डायलॉग और स्क्रिप्ट का काम कर रहे हैं। काफी समय से मुजफ्फर अली ने कोई फिल्म निर्देशित नहीं की है, इसलिए अब उनकी इच्छा है कि एक बार फिर वे निर्देशन के मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज करें। मुजफ्फर अली फिल्म निर्देशन के अलावा पेंटिंग बनाते हैं और कविताएं लिखते हैं। उनकी रुचि डिजाइनिंग में भी है। मुजफ्फर के बेटे शाद अली बॉलीवुड के युवा निर्देशक हैं, जो साथिया, बंटी और बबली और झूम बराबर झूम जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।   

फिल्म में 300 किरदार

मुंबई। (देश दुनिया)। फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप का कहना है कि उनकी फिल्म में करीब 300 किरदार हैं। दो हिस्सों में बनी यह फिल्म पांच घंटे की है। पहला‌ हिस्सा भारत में इसी साल रिलीज किया जाएगा। अनुराग ने बताया कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में तिग्मांशु सबसे लंबा किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिशु हमेशा से ही अच्छे अभिनेता रहे हैं। लोगों को उनके बारे में ज्यादा पता नहीं है। इस फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभाने वाले पान सिंह तोमर के निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के बारे में कश्यप हमेशा से जानते थे कि उनमें एक बेहतरीन अभिनेता छिपा है। अनुराग ने भी तिग्मांशु की फिल्म शागिर्द में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी इसलिये जब अनुराग ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' पर काम शुरु किया तो उन्होंने तिग्मांशु से इसमें काम करने के लिये बात की। कम ही लोगों को पता है कि धूलिया पहले अभिनेता बनना चाहते थे और उन्होंने इसके लिये राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली में दाखिला भी लिया था। अनुराग ने कहा कि धूलिया ज्यादा अभिनय नहीं करना चाहते। वह फिल्में बनाना चाहते हैं पर मुझे लगता है कि वह अभिनय से ज्यादा देर तक दूर नहीं रह पायेंगे क्योंकि वह इसमें बहुत अच्छे हैं। 

'शादी के साइड इफेक्ट्स' में विद्या और फरहान

मुंबई। (देश दुनिया)। प्रीतीश नंदी की आगामी फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' में विद्या बालन और फरहान अख्तर जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म 2006 में आई रोमांटिक फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' का सीक्वल है। पूर्व में आई फिल्म में राहुल बोस और मल्लिका सेहरावत रोमांटिक कॉमेडी में थे जिसमें आधुनिक संबंधों की कठिनाइयों को दिखाया गया था, जबकि सीक्वल में विद्या और फरहान हैं। इसमें दिखाया जाएगा कि शादी के बाद उनकी कहानी किस तरह बढ़ी। निर्माता प्रीतीश नंदी ने बताया कि हम तीन साल से सीक्वल की योजना बना रहे थे। हमने कहानी के साथ कभी समझौता नहीं किया, इसलिए हमें लिखते समय वक्त लिया। जहां तशा और सिद की कहानी छूटती है...कहानी वहां से अगे बढ़ती है...उनकी शादी होती है...उनके वैवाहिक जीवन में क्या परिवर्तन आते हैं...संबंधों में बदलाव। और वे किस तरह परिवर्तनों से निपटते हैं।

नाओमी वॉट्स बनेगी मर्लिन

लन्दन। (देश दुनिया)। अभिनेता ब्रैड पिट ने बीते दौर की अभिनेत्री मर्लिन मोनरो के जीवन पर फिल्म का निर्माण करने के लिए स्वीकृति दे दी है। लम्बे समय से इसका निर्माण टल रहा था। इस फिल्म में नाओमी वॉट्स मर्लिन की भूमिका में होंगी। एंड्रयू डोमिनिक इसका निर्देशन करेंगे। पिट पूर्व में भी डोमिनिक के साथ 'द एसेसिनेशन ऑफ जेसी जेम्स' पर काम कर चुके हैं। अब वह अपनी प्लैन बी निर्माण कम्पनी के जरिए मर्लिन पर फिल्म बनाएंगे।