मुंबई .(देश दुनिया)। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की आने वाली फिल्म 'गुलाब गैंग' की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी, जहां माधुरी इस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं. वहीं यह अनुभव सिन्हा की निर्माता के तौर पर पहली फिल्म है. 45 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि सोमिक सेन के साथ पोशाकों और 'गुलाब गैंग' के कार्यक्रम की समीक्षा की जा रही है. फिल्म अच्छी लग रही है. इसमें हर किसी के लिए कुछ न कुछ है. अभिनय, नृत्य, गीत और एक्शन, बहुत उत्साहित हूं. उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू हो जाएगी, फिल्म अगले वर्ष मार्च में प्रदर्शित हो जानी चाहिए.माधुरी आखिरी बार वर्ष 2007 में आई फिल्म 'आजा नचले' में नजर आईं थी. वह इस वक्त छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 5' में जज की भूमिका निभा रही हैं.अभिनेत्री वर्ष 2010 में आई हिट फिल्म 'इश्किया' के संस्करण 'डेढ़ इश्किया' में भी नजर आएंगी. 'डेढ़ इश्किया' का निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं.
Total Pageviews
Monday, September 3, 2012
Saturday, September 1, 2012
हर्ले और शेन वॉर्न के रोमांस पर फिल्म
हॉलीवुड अभिनेत्री-मॉडल एलिजाबेथ हर्ले और उनके मंगेतर शेन वॉर्न के रोमांस को लेकर एक फिल्म बनायी जा रही है। इस फिल्म में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी के मैदान पर किये गये कारनामों और मैदान के बाहर हर्ले के साथ किये गये रोमांस को दिखाया जाएगा। इस फिल्म को बनाने की योजना ऑस्ट्रेलिया के चैनल 9 की है। 42 वर्षीय वॉर्न पर बनी लघु फिल्म 'हाउजैट' की सफलता को देखते हुए इसी शीर्षक से बन रही इस फिल्म को ब्रिटेन ले जाने की भी योजना है। फिल्म में वॉर्न, हर्ले और खिलाड़ी की पूर्व पत्नी सिमोन की भूमिका निभाने के लिए कलाकारों की तलाश जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। पूर्व पत्नी सिमोन से वॉर्न के तीन बच्चे हैं।
नेहा धूपिया का आइटम नंबर
मुंबई। (देश दुनिया)। फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की आने वाली फिल्म 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर 2' में आइटम नंबर करने जा रही हैं। नेहा ने बताया कि वह 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर' की अगली फिल्म में आइटम नंबर कर रही हैं। मैं इस बारे में अधिक बातचीत नहीं करूंगी। यह आइटम गीत अगले महीने जयपुर में फिल्माया जाएगा। वर्ष 2011 में आयी हिट फिल्म 'साहेब, बीबी और गैंगस्टर' का तिग्मांशु पार्ट दो बना रहे हैं। 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर 2' में इरफान खान और सोहा अली खान नजर आने वाली हैं।
काली चादर लपेटे मिनीषा लांबा
मुंबई। (देश दुनिया)। मशहूर पत्रिका मैक्सिम ने अभिनेत्री मिनीषा लांबा को अपने कवर पेज पर जगह दी है। मिनीषा
ने भी मैक्सिम के कवरपेज को हॉट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और वे इस मैग्जीन में
सिर्फ एक काली चादर लपेटे नजर आ रही हैं। मैक्सिम का ताजा अंक ‘सेक्स और रिलेशनशिप’ पर आधारित है और मिनीषा लांबा इसकी बोल्ड
कवरगर्ल बनी हैं, जहां वो महज एक काली चादर ओढ़े नजर आ रही हैं। इनके अलावा प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण,
बिपाशा बसु, चित्रांगदा सेन समेत कई अभिनेत्रियां फेमस होने के लिए मैगजीन में
न्यूड पोज दे चुकी हैं।
सुर-क्षेत्र में आयशा टाकिया
मुंबई। (देश दुनिया). अभिनेत्री आयशा टाकिया जल्द ही एक संगीत रियलिटी शो का संचालन करते हुए दिखेंगी। सुर-क्षेत्र से वे छोटे पर्दे पर शुरुआत करेंगी। इसमें भारतीय और पाकिस्तानी गायकों का मिला जुला रूप होगा। बॉलीवुड में आयशा की पहली फिल्म वर्ष 2004 में आई फिल्म टार्जन-द वंडर कार है। इस फिल्म से आयशा को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला । बाद में उन्होंने कई फिल्में की जैसे इम्तियाज अली की सोचा न था, शाहिद कपूर के साथ फिल्म दिल मांगे मोर, इसके बाद नागेश कुकुनूर की फिल्म डोर (2006) जिसे समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी और फिर उन्होंने वांटेड (2009) जैसी सफल फिल्म दी।
Tuesday, August 28, 2012
सनी लिओन ने साइन की तीसरी फिल्म
मुंबई। (देश दुनिया)। पोर्न स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लिओन ने अपनी तीसरी फिल्म भी साइन कर ली है. कन्नड़ प्रोडयूसर के. मांजू कुछ दिन पहले सनी से मिले थे. उन्होंने सनी को अपनी पहली हिंदी फिल्म के लिए साइन कर लिया है. यह हीरोइन पर केंद्रित फिल्म नहीं है लेकिन सनी का रोल अहम होगा. मांजू ने कहा है कि सनी को उन्होंने साइन किया है सनी इसकी शूटिंग अगले साल शुरू करेंगी. इससे पहले वे अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म रागिनी एमएमएस का सीक्वल शूट करेंगी. मांजू ने ये भी संकेत दिया है कि उनकी फिल्म को कन्नड़ में भी साथ-साथ बनाया जाएगा. फिल्म का हीरो कौन होगा ये अभी तय नहीं हुआ हैं लेकिन आने वाले सप्ताह में ये भी तय कर लिया जाएगा.
सनी ने हाल ही स्पष्ट किया था कि वे बॉलीवुड में लंबा करियर बनाना चाहती हैं लेकिन वे पोर्न फिल्मों से जुड़ी रहेंगी. वे इन फिल्मों में अभिनय नहीं करेंगी मगर इन्हें प्रोडयूस करेंगी. दूसरी और पूजा भट्ट भी सनी को अपनी फिल्म जिस्म के अगले सीक्वल में ले सकती हैं.
कॉकटेल की सफलता का नशा
मुंबई। (देश दुनिया)। कॉकटेल की सफलता का नशा इसके कलाकारों को चढ़ गया है।
सैफ अली खान को लगता है कि यह फिल्म उनके कारण हिट रही है। कुछ ऐसा हाल दीपिका पादुकोण का भी है। यहां तक भी ठीक है, लेकिन हद तो तब हो गई जब फिल्म की एक और हीरोइन डायना पेंटी का सोचना भी कुछ ऐसा ही है। डायना पेंटी को लगता है कि कॉकटेल में उन्हें देखने के लिए ही दर्शक टूट पड़े और उनका अभिनय दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा गया है। लिहाजा उन्होंने अपनी कीमत बहुत ऊंची कर दी और इस वजह से उन्हें कुछ विज्ञापन खोने पड़े। बताया जा रहा है कि बालों के लिए तेल बेचने वाली एक कंपनी ने डायना से अपने उत्पाद की मॉडलिंग के लिए संपर्क किया। डायना राजी तो हो गईं, लेकिन उन्होंने इतनी भारी-भरकम राशि मांगी कि कंपनी वालों ने डायना से पीछा छुड़ाने में ही भलाई समझी। कंपनी वालों का सोचना था कि डायना एक फिल्म पुरानी है लिहाजा कम कीमत मांगेंगी, लेकिन ऐसा हो न सका।
यशराज की फिल्म में रणवीर और अर्जुन
मुंबई। (देश दुनिया)। अभिनेता रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर यश राज फिल्मस की अगली फिल्म में एक साथ नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को अली अब्बास जाफर निर्देशित करेंगे. यश राज फिल्मस के प्रवक्ता ने बताया ‘‘हां, अली अब्बास जाफर (मेरे ब्रदर की दुल्हन फेम निर्देशक) यशराज की अगली फिल्म निर्देशित कर रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर काम कर रहे हैं. अभिनेत्री के बारे में अभी निर्णय नहीं लिया गया है. इस फिल्म में ऐसे दो दोस्तों की कहानी है जो एक ही लड़की के साथ मोहब्बत कर बैठते हैं. रणवीर और अर्जुन दोनो अभिनेताओं ने यशराज फिल्म्स की फिल्म क्रमश: ‘बैंड बाजा बारात’ (2010) और ‘इशकजादे’ (2012) से अपने कैरियर की शुरूआत की थी. दोनो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुयी थी.
धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म का निर्देशन करेंगे शकुन
मुंबई। (देश दुनिया)। निर्देशन की दुनिया में पदार्पण करने वाले शकुन बत्रा एक ड्रामा फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं.शकुन ने फिल्म ‘रॉक ऑन’, ‘जाने तु या जाने ना’ में सहायक निर्देशक के रूप में शुरूआत की थी. उन्होंने करीना कपूर और इमरान खान की जोड़ी को पर्दे पर पेश किया. धर्मा प्रोडक्शन की यह फिल्म सफल साबित हुई थी. शकुन ने कहा, ‘‘मेरा धर्मा प्रोडक्शन के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध है. मैं उनके लिये दो या तीन फिल्म बनाऊंगा. मैं कुछ विचारों पर काम कर रहा हूं लेकिन अब भी ठोस कुछ नहीं है.’’
पिशाच पर आधारित पहली हिंदी फिल्म
नई दिल्ली. (देश दुनिया)। वैम्पायर (पिशाच) पर आधारित पहली हिंदी फिल्म ‘ब्लडी वीर’ का कथानक लिख रहे प्रशांत नायर का कहना है कि वह हॉलीवुड की नकल करने के बजाय इस फिल्म को भारतीय दर्शकों के हिसाब से बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण ‘आईरॉक मीडिया’ के सिद्धार्थ जैन कर रहे हैं और लंबे वक्त से शेखर कपूर के सहयोगी रहे हीरात मार्फतिया इसका निर्देशन करेंगे। प्रशांत ने बताया, ‘ब्लडी वीर’ भारत की पहली विशुद्ध वैम्पायर फिल्म होगी। इसकी कहानी मैंने पश्चिम की नकल करने के बजाय भारतीय मिथकों एवं संस्कृति के नजरिए से लिखी है।
Subscribe to:
Posts (Atom)










