Total Pageviews

Tuesday, May 29, 2012

सितम्बर में रिलीज होगी इश्क इन पेरिस

मुंबई (देश दुनिया)। 'इश्क इन पेरिस' से फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रख रही अभिनेत्री प्रिटी जिंटा का कहना है कि उनकी यह फिल्म इसी वर्ष 21 सितंबर को रिलीज की जाएगी। प्रिटी पिछली बार सलमान खान की फिल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' में कैमियो करती नजर आयी थीं। वह अपनी फिल्म 'इश्क इन पेरिस' में भी सलमान के साथ ही नजर आएंगी, इसमें सलमान कैमियो कर रहे हैं। प्रिटी ने ट्वीट किया है कि जो लोग पूछ रहे हैं उनके लिए 'इश्क इन पेरिस' पूरी दुनिया में 21 सितंबर 2012 को रिलीज होगी। हमने शूटिंग फरवरी में शुरू की थी और यह सितंबर में रिलीज होगी। प्रेम राज निर्देशित इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अर्जुन रामपाल और फ्रेंच अभिनेत्री इजाबेल अदजानी हैं।

कन्नड़ फिल्म में सनी लियोन का स्पेशल डांस

मुंबई (देश दुनिया)। सनी लियोन जल्द ही कन्नड़ फिल्म 'प्रेम अडा' में स्पेशल डांस करने जा रही हैं। यह सनी का फर्स्ट आइटम नंबर होगा, जिसमें वह सोलो डांस करेंगी। फिल्म के डायरेक्टर महेश बाबू ने बताया, 'सनी उनकी फिल्म में एक स्पेशल डांस करेंगी और उनका रोल भी बिल्कुल अलग होगा। चूंकि सनी ने फिल्म में काम करने की हामी भर दी है, इसलिए अब बस डेट फाइनल होनी बाकी है। जैसे ही वह डेट फाइनल करती हैं, हम तुरंत शूटिंग शुरू कर देंगे।' 

बॉलीवुड ने कर दिया बहिष्कार

मुंबई (देश दुनिया)। कॉपीराइट एक्ट में संशोधन की मुहिम चलाना मशहूर गीतकार जावेद अख्तर को काफी महंगा पड़ा है। बॉलीवुड ने उनका बहिष्कार कर दिया है। बड़े-बड़े फिल्म निर्माताओं ने उनसे दूरी बना ली है। अख्तर का कहना है कि पिछले काफी समय से उन्हें काम नहीं मिल रहा है।  सूत्रों के मुताबिक दो साल पहले जब अख्तर ने विधेयक में संशोधन की बात कही थी तभी से फिल्म निर्माताओं ने उन्हें काम देना बंद कर दिया था। निर्माता निर्देशक मुकेश भट्ट ने तो अख्तर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यशराज फिल्म्स, धर्मा प्रोडक्शन जैसे नामी प्रोडक्शन हाउस ने भी उन्हें काम देना बंद कर दिया है। अख्तर संगीत निर्देशकों एवं गीतकारों के काम से हुए लाभ में 12 फीसद हिस्सा के प्रावधान के लिए कापीराइट कानून में सुधार की मांग कर रहे थे।  लोकसभा ने पिछले हफ्ते कापीराइट एक्ट (संशोधन) विधेयक 2012 को मंजूरी दे दी, जिसे राज्यसभा 17 मई को ही पारित कर चुका है। एक्ट में लेखकों की उनकी कृतियों पर अधिकार जताने के विशेष प्रावधान हैं। गीतकार म्यूजिक कंपनियों के साथ रायल्टी पर सौदेबाजी कर सकेंगे। विधेयक किसी भी साहित्य, नाटक या संगीत संबंधी कृति की मूल रिकॉर्डिग के बाद पांच साल तक उसका कवर वर्जन लाने पर पाबंदी लगाता है।  छात्रों को शोध कार्यो के लिए कॉपीराइट एक्ट से छूट है पर पायरेसी करने वालों के लिए जुर्माने के साथ ही दो वर्ष जेल का प्रावधान है। अख्तर का कहना है कि पिछले काफी समय से वह बेरोजगार हैं। अपने बेटे फरहान अख्तर की फिल्म के अलावा उन्होंने किसी फिल्म के लिए गाने नहीं लिखे हैं। कई बड़े निर्माता उनके साथ काम करने को तैयार नहीं है।     

महान 100 फिल्मों की सूची में शामिल आवारा

मुंबई (देश दुनिया)। टाइम पत्रिका ने राज कपूर की वर्ष 1951 की चर्चित फिल्म आवारा को सर्वकालिक महान 100 फिल्मों की सूची में शामिल किया है. पत्रिका ने इस सूची में 20 नई फिल्मों को शामिल किया है, जिनमें आवारा भी शामिल है. टाइम पत्रिका ने वर्ष 1923 और उसके बाद बनी फिल्मों को इस सूची में जगह दी है.टाइम के समीक्षक रिचर्ड कोरलिस ने राज कपूर को भारत के औपनिवेशिक काल के बाद सिनेमा के स्वर्णिम युग का महान सितारा कहा है. टाइम पत्रिका ने राज कपूर की सराहना करते हुए लिखा है- पचास के दशक में जो फिल्में उन्होंने बनाई, वो न सिर्फ तुरंत आजाद हुए देश में जबरदस्त हिट हुईं, बल्कि अरब देशों से लेकर इंडोनेशिया और उत्तरी अफ्रीका में भी ये फिल्में चलीं. राज कपूर ने जब फिल्म आवारा बनाई थी, उस समय वे सिर्फ 26 साल के थे.टाइम ने फिल्म आवारा को राज कपूर और खूबसूरत नर्गिस के लिए एक शानदार फिल्म बताया है. पत्रिका ने आवारा के गानों की भी सराहना की है. फिल्म आवारा का टाइटिल सांग 'आवार हूँ' काफी चला था. शंकर जयकिशन के संगीत से सजा ये गाना भारत के साथ-साथ रूस और चीन में भी खूब चला था. टाइम पत्रिका ने वर्ष 2005 में पहली बार सर्वकालिक 100 महान फिल्मों की सूची जारी की थी, इस सूची में सत्यजीत राय की द अपु ट्रिलॉजी, मणिरत्नम की नायकन और गुरुदत्त की प्यासा को जगह मिली थी. मणिरत्नम की फिल्म रोजा में एआर रहमान के साउंडट्रैक को 10 सर्वश्रेष्ठ साउंडट्रैक में शामिल किया गया था. पिछले सप्ताह टाइम पत्रिका ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की वर्ष 2002 में आई फिल्म देवदास को सहस्राब्दी की 10 महान फिल्मों में शामिल किया था

Saturday, May 26, 2012

मैं ऐश्वर्या को बहुत पसंद करती हूं

मुम्बई। (देश दुनिया)। फिल्म 'शंघाई' के आइटम नम्बर 'इम्पोर्टिड कमरिया' के लिए नृत्य करने वाली ब्रिटिश मॉडल स्कारलेट मेलिश विल्सन का कहना है कि वह हिंदी फिल्मोद्योग को अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से जोड़कर देखती हैं। स्कारलेट ने पत्रकारों को बताया, "मैं  ऐश्वर्या को बहुत पसंद करती हूं, मेरे लिए वह बॉलीवुड को परिभाषित करती हैं। उनका अभिनय, खूबसूरती और उनका नृत्य अद्भुत है। मैं समझती हूं कि वह सर्वश्रेष्ठ हैं।"स्कारलेट अभिनेता आमिर खान की भी बहुत बड़ी प्रशंसक हैं।  उन्होंने कहा, "मैं आमिर खान को बहुत पसंद करती हूं, मैंने उन कुछ फिल्में देखी हैं। मैंने 'तारे जमीन पर' देखी और वह मुझे काफी पसंद आई। मैंने उनकी एक और फिल्म देखी है, लेकिन मैं उसका नाम याद नहीं कर पा रही हूं। मुझे 'हाउसफुल' और 'दोस्ताना' जैसी अन्य हिंदी फिल्में भी पसंद हैं।"'शंघाई' का संगीत विशाल-शेखर ने दिया है और यह फिल्म आठ जून को प्रदर्शित हो जाएगी। फिल्म में इमरान हाशमी, काल्कि कोचलिन, अभय देओल और बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार प्रसन्नजीत चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Friday, May 25, 2012

पुरुष वेश्यावृत्ति पर आधारित 'मायानगरी'

मुंबई। (देश दुनिया)। फिल्मकार सतीश कौशिक की 'मायानगरी' की शूटिंग सितम्बर से शुरू होने जा रही है। यह फिल्म पुरुष वेश्यावृत्ति पर आधारित गर्मागरम फिल्म होगी। कौशिक निर्देशित 'मायानगरी' सुरेंद्र वर्मा की किताब 'दो मर्दो के लिए गुलदस्ता' पर आधारित है। कौशिक ने बताया कि मेरे लिए 'मायानगरी' की पटकथा लिखना आसान नहीं था। यह 1980 एवं 90 के दशक की बेहद नाटकीय फिल्म है।" उन्होंने कहा, "हम फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग सितम्बर या अक्टूबर में करेंगे क्योंकि इसमें मुम्बई की बारिश एवं गणपति विसर्जन के कुछ वास्तविक दृश्य चाहिए।" उन्होंने कहा कि यह फिल्म दिल्ली एवं मथुरा के दो युवकों पर आधारित है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, माही गिल एवं प्रशांत नारायण प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कौशिक ने कहा, "रणदीप शानदार कलाकार हैं। उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी शानदार होती है। मैं इस बारे में निश्चिंत हूं कि वह अपनी भूमिका के साथ न्याय करेंगे।"  

सन्नी लियोन एक सीन में........

मुंबई। (देश दुनिया)। पॉर्न स्टार सन्नी लियोन की फिल्म 'जिस्म-2' की शूटिंग इन दिनों श्रीलंका में चल रही है। फिल्म के एक सीन में सन्नी लियोन बिकनी पहले नजर आईं। सन्नी लियोन बिग बॉस-5 में आने के बाद सुर्खियों में आई थी। जिसेक बाद फिल्मकार महेश भट्ट ने अपनी फिल्म जिस्म2 के लिए सन्नी लियोन को साइन कर लिया था।     

दुबई में होगा दक्षिण फिल्म अवार्ड

दुबई. (देश दुनिया)। दक्षिण भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म अवार्ड (एसआईआईएमए) का आयोजन यहां 21 और 22 जून को किया जाएगा। इस समारोह में तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को पुरस्कार दिया जाता है। आयोजकों ने एक बयान मे कहा है कि यह पहला अवसर है जब एसआईआईएमए का आयोजन भारत में नहीं बल्कि विदेश में किया जाएगा। इसका उद्देश्य वैश्विक मंच पर दक्षिण भारतीय सिनेमा का प्रचार प्रसार करना और समुद्रपारीय देशों में राजस्व बढ़ाना है। बयान में कहा गया है कि भारत में रिलीज होने वाली फिल्मों में न तो दक्षिण भारतीय फिल्में पीछे हैं और न ही किसी हिट दक्षिण भारतीय फिल्म की कमाई भारतीय बॉक्स आफिस में किसी हिट बॉलीवुड फिल्म से कम है। लेकिन फिर भी विदेशों में दक्षिण भारतीय फिल्मों का राजस्व बहुत कम होता है।

यशराज की फिल्म में निकोल किडमैन

मुंबई। (देश दुनिया)। यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट ने मनोरंजन की दुनिया में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए फ्रेंच फिल्ममेकर पियरे-एंज ले पोगैम के साथ हाथ मिलाया है। इन दोनों के सहयोग से बनने वाली फिल्म ''ग्रेस ऑफ मोनेको में हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री निकोल किडमैन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के सीईओ और अभिनेता उदय चोपड़ा ने बताया कि उनकी कंपनी ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए पोगैम की कंपनी स्टोन एंजल्स के साथ समझौता किया है। फिल्म का निर्देशन ओलीवर डेहन करेंगे। यह फिल्म मोनेको की दिवंगत राजकुमारी ग्रेस पर आधारित है, जिन्होंने अपने गोद लिए देश और फ्रांस के बीच शांति स्थापित करने के लिए अथक प्रयास किए थे। ले पोगैम भी इस नए प्रोजक्ट को लेकर खासा उत्साहित है। उदय के अनुसार, मैंने जब पहली बार अर्श आमेल की कहानी पढ़ी तभी सोच लिया था कि इस विषय पर एक बेहतरीन फिल्म बनाई जा सकती है। उनके मुताबिक निकोल से मिलने पर लगा कि उनसे बेहतर इस किरदार को कोई निभा ही नहीं सकता।

हरभजन और गीता की होगी शादी

मुंबई। (देश दुनिया)। फिल्म अभिनेत्री गीता बसरा और क्रिकेटर हरभजन सिंह इसी साल सितंबर में शादी करने जा रहे हैं। इस सिलसिले में दोनों के परिवारों की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। मालूम हो कि पिछले कुछ अर्से से दोनों साथ-साथ देखे जा रहे थे। हाल ही में उन्हें जयपुर में संग देखा गया। दोनों अच्छी दोस्ती की तो बात मान रहे थे लेकिन शादी के बारे में दोनों ने चुप्पी साध रखी थी।