Total Pageviews

Tuesday, August 28, 2012

फिल्म 'जंजीर' से बाहर अर्जुन रामपाल

मुंबई। (देश दुनिया)। अभिनेता अर्जुन रामपाल अब अपूर्व लखिया की फिल्म 'जंजीर' का हिस्सा नहीं हैं। पहले उन्हें इस फिल्म में शेर खान की भूमिका मिलनी तय थी लेकिन अब वह इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। अपूर्व ने 1973 में प्रकाशित सुपर हिट फिल्म 'जंजीर' का रीमेक बनाने का फैसला किया है। उस फिल्म में अमिताभ बच्चान, जय बच्चान और प्राण ने अहम भूमिका निभाई थी।  अपूर्व ने कहा, ''अर्जुन अब हमारी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उनके पास तारीख की कमी थी और यही कारण है कि वह इस फिल्म से हट गए हैं।''  यह रोल पहले कथित तौर पर संजय दत्त को दिया गया था लेकिन अपूर्व ने इस अफवाह को नकार दिया है। संजय का नाम अर्जुन का नाम इस रोल के लिए तय होने से पहले ही चर्चा में आया था। इस फिल्म में मुख्य किरदार दक्षिण के अभिनेता राम चरण तेजा निभा रहे हैं। मूल फिल्म में मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चान ने निभाई थी। प्रियंका चोपड़ा फिल्म में माला की भूमिका में दिखेंगी, जो मूल फिल्म में जया का किरदार था।

No comments:

Post a Comment