Total Pageviews

Friday, June 17, 2011

देबी दत्ता को भाए इमरान



मुंबई. (देश दुनिया). मॉडल से अभिनेत्री बनी देबी दत्ता कुछ समय पहले तब सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने 'लम्हा' मूवी के फ्लॉप हो जाने पर फिल्म के निर्माता वंटी बालिया को इसका दोषी बताया था। अब ये सुंदरी जल्द ही फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में इमरान खान के साथ आइटम नंबर में दिखाई देगी। इस आइटम नंबर को आवाज दी है मिका ने और देबी दो नए अवतारों में नजर आएंगी। एक लुक में वह दुल्हन की तरह दिखेगी तो दूसरा लुक होगा दबंग वाला। लेकिन देबी है कि किसी और पर ही फिदा है। जी हां देबी उनके को-स्टार अभिनेता इमरान की परफार्मेस देखकर उनकी कायल हो गई है। इतना ही नहीं देबी  का कहना है कि मेरे हिसाब से इमरान बहुत हॉट है। ऐसा नहीं है कि ये फिल्म देबी की पहली फिल्म है। वे इसके पहले फिल्म 'रॉकेट सिंह' में भी नजर आ चुकी है।  

No comments:

Post a Comment