मुम्बई. (देश दुनिया). रामगोपाल वर्मा की अगली फिल्म ‘डिपार्टमैंट’ में एक हॉट ब्राजीलियन नतालिया कौर नजर आएगी। आधी ब्राजीलियन और आधी भारतीय मॉडल नतालिया कौर अब दना दन...बोलों वाले एक हॉट आइटम नंबर पर जलवा बिखेरती नजर आएंगी। रामू ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि यह गाना बहुत ही हॉट है और अभी तक के सभी आइटम नंबर्स की छुट्टी कर देगा।नतालिया इस गाने के लिए एकदम परफैक्ट चेहरा है। मैंने पिछले 10 सालों में उनके जैसी सुंदर और टैलेंटेड लड़की नहीं देखी है। वह इस गाने में बहुत ही हॉट नजर आएंगी। हाल ही में मैंने उनके साथ यह गाना फिल्माया है जिसमें वह संजय दत्त और राणा डग्गुबती के साथ नजर आएंगी। रामू ने नतालिया की कुछ हॉट तस्वीरें भी अपने ट्विटर अकाऊंट पर शेयर की हैं।
Total Pageviews
Saturday, March 3, 2012
‘सुपर मॉडल’ में वीना-अश्मित का रोमांस
मुंबई. (देश दुनिया). पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मालिक अब ‘सुपर मॉडल’ में अपने जलवे दिखाने को तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ अश्मित पटेल नजर आएंगे। इससे पहले भी एक रिएलिटी शो में अश्मित वीना को रोमांस करते देखा गया था और अब वह बड़े पर्दे पर भी अश्मित के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगी। इस फिल्म में एक सुपर मॉडल बनने का सफर दिखाया है। फिल्म निर्देशक नवीन बत्रा का कहना है कि सेलिब्रिटी के रूप में वीना की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। आज वह प्रोफैशनली एक सफल मॉडल और अभिनेत्री बन गई है और यह फिल्म ऐसी मॉडल की ही थी। नवीन बतरा का मानाना है कि ‘इस फिल्म में लीड रोल के लिए वीना सही चुनाव है। उनके बात करने और चलने का स्टाइल सुपर मॉडल के लिए फिट बैठता है। फिल्म की शूटिंग आस्ट्रेलिया की बर्फीली और हसीन वादियों में होगी।
सर्जरी कराने अमेरिका गए सलमान
मुंबई. (देश दुनिया). मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान स्नायु संबंधी बीमारी के तहत सर्जरी कराने अमेरिका गए हैं। इस बीमारी के कारण उन्हें जबडे़ में तेज दर्द महसूस होता है। स्नायु संबंधी बीमारी (ट्राइजेमिनल न्यूरोलजिया) के लिए सलमान की पिछले वर्ष ही पांच घंटे लंबी सर्जरी हुई थी लेकिन बाद में उन्हें जबडे़ में गांठ की शिकायत हुई थी। फिल्म जगत के सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने क्यूबा में फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान को जबडे़ में दर्द महसूस हुआ था। सर्जरी के तहत सलमान के मुंह के अंदर से क्वाइल के जरिए ब्लॉकेज हटाया जाएगा। बताया जा रहा है कि सलमान को बार-बार होने वाला दर्द उनके फिल्म निर्माताओं के लिए भी चिंता का सबब बन गया है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार सलमान पूरी तरह स्वस्थ होकर ही लौटेंगे। सलमान के एक करीबी दोस्त के अनुसार वह दवाइयां ले रहे हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।
Thursday, March 1, 2012
'डायन' की भूमिका में कल्कि कोचलिन
मुंबई. (देश दुनिया). अभिनेत्री कल्कि कोचलिन को विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म 'डायन' के लिए साइन किया गया है। इसमें कल्कि के साथ इमरान हाशमी भी भूमिका निभाएंगे। खबर है कि कल्कि से पहले इस रोल को रानी मुखर्जी और विद्या बालन को भी ऑफर किया गया था पर दोनों ने ही इसे ठुकरा दिया। कल्कि ने पत्रकारों को बताया, ‘यह एक अदृश्य शक्ति पर आधारित फिल्म है। यह हॉरर फिल्म नहीं है।’ विशाल भारद्वाज के साथ कल्कि पहली बार काम कर रही हैं। उन्होंने विशाल की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘विशाल बहुत ही प्रतिभाशाली हैं। वह अनेक फन में माहिर हैं। उनके साथ काम करना बहुत अच्छा रहेगा। मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं.
सांप की तरह नजर आएंगी दीया
बोल्ड अंदाज में फ्रीडा का फोटोशूट
मुंबई. (देश दुनिया). फिल्म स्लम डॉग मिलेनियर से चर्चा में आई फ्रीडा पिंटो ने हाल ही में एक इंटरनेशनल मैंस मैगजीन के लिए बोल्ड अंदाज में फोटोशूट करवाया है। एसक्वायर नाम की इस मैगजीन के कवर पेज के लिए फ्रीडा ने बेहद ही सेक्सी अंदाज में फोटो शूट करवाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंट लिया है। यह फोटोशूट इस एक्ट्रेस का अब तक का सबसे सेक्सी फोटोशूट बताया जा रहा है। इस सेक्सी फोटोशूट के चलते तो वो चर्चा में आ ही गई हैं लेकिन इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्म तृष्णा की भी काफी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि 'तृष्णा' में उन्होने कैमरे के सामने कपड़े ही उतार दिए हैं। लेकिन बेड सीन में उन्हें झिझक हो रही थी जिसके लिए डबल बॉडी का यूज किया गया।
हेमा मालिनी की भूमिका में कैटरीना
मुंबई. (देश दुनिया). फिल्म सीता और गीता के रीमेक में हेमा मालिनी की भूमिका में कैटरीना कैफ दिखाई देंगी। कैटरीना अपने फिल्मी कॅरियर में पहली बार डबल रोल निभाने जा रही हैं। वहीं अक्षय कुमार को धर्मेद्र और सजीव कुमार की भूमिका के लिए अभय देओल को लिया गया है। फिल्म का निर्माण सुनील वोहरा और वायकाम 18 के बैनर तले तैयार हो रहा है। इसकी योजना अर्से से बन रही थी, लेकिन अधिकार बेचने को लेकर सिप्पी परिवार में घमासान मचा था, इसलिए रीमेक की योजना अधर में लटक गई थी। अब सिप्पी परिवार ने मामला सुलझा लिया है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। 1973 में रिलीज 'सीता और गीता' के निर्माता जीपी सिप्पी थे, जबकि निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था।
तेलुगू फिल्म में कुलराज रंधावा
मुंबई. (देश दुनिया). अभिनेत्री कुलराज रंधावा अब तेलुगू फिल्म में अपने हुसन के जलवे बिखेरेंगी। ‘यमला पगला दीवाना’ में काम कर चुकी अभिनेत्री कुलराज रंधावा ने अपना फिल्मी करियर पंजाबी फिल्मों से शुरू कर बॉलीवुड का रुख किया था। पहले पंजाबी फिर हिंदी और अब तेलुगू फिल्म में अभिनय के लिए कुलराज रंधावा तैयार हैं। टी.वी. सीरियल्स से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली कुलराज ने 2006 में बड़े पर्दे में कदम रखा। कुलराज ने 2006 में पंजाबी फिल्म मन्नत में काम किया था। इसके बाद उन्हें 2009 में चिंटूजी में ऋषि कपूर के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने ‘यमला पगला दीवाना’ में भी बॉबी देओल की प्रेमिका का किरदार निभाया, और अब वह टॉलीवुड में भी अपना भाग्य अजमाने जा रही हैं। फिलहाल कुलराज ‘चार दिन की चांदनी’ में तुषार कपूर के साथ दिखाई देंगी। उनकी यह फिल्म 9 मार्च को रिलीज होने जा रही है।
मराठी लड़की की भूमिका में कंगना
मुंबई. (देश दुनिया). फिल्म शूटआउट एट वडाला में 70 के दशक की लड़की की तरह दिखने के लिए कंगना रानौत बीते जमाने की प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा और दिवंगत स्मिता पाटिल से प्रभावित हुईं। कंगना शूटआउट ऐट वडाला में 70 के दशक के गैंग्स्टर मान्य सुर्वे की प्रेमिका विद्या जोशी की भूमिका अदा कर रही हैं। जॉन अब्राहम मान्य का किरदार अदा कर रहे हैं। अभिनेत्री ने बताया मैं एक मराठी लड़की की भूमिका में हूं। चूंकियह फिल्म 70 और 80 के शुरुआती दशक के समय की कहानी पर बनी है इसलिए मैं उसी जमाने की लड़की की तरह फिल्म में नजर आती हूं। उन्होंने बताया अपने लुक के लिए मैंने स्मिता पाटिल और रेखा जी से प्रेरणा ली। फैशन इस फिल्म का एक अहम पहलू है लेकिन वह सबसे ऊपर नहीं है।
चित्रांगदा का आइटम नंबर
मुंबई. (देश दुनिया). अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने फिल्मकार शिरीष कुंदर की फिल्म 'जोकर' में एक आइटम गीत पर नृत्य किया है। वह कहती हैं कि इसके लिए उन्होंने माधुरी दीक्षित के 'सैलाब' फिल्म के 'हमको आजकल है' गीत से प्रेरणा ली थी। चित्रांगदा कहती हैं, "मैं इसे एक आइटम गीत नहीं कहना चाहूंगी। यह एक नृत्य है, जिसे मैंने फिल्म के लिए किया है। यह 'काफिरनामा' गीत है। यह देखने में 80 के दशक के गीत जैसा लगेगा। यह थोड़ा-बहुत 'सैलाब' के माधुरी के गीत जैसा है। मैंने माधुरी के इसी गीत से इसके लिए प्रेरणा ली।"उन्होंने पत्रिका 'एफएचएम' के मुखपृष्ठ का अनावरण करने के अवसर पर कहा, "इसमें 'लावणी' का पुट है। यह अद्भुत गीत है।" चित्रांगदा की अंतिम फिल्म 'देसी बॉयज' थी। इन दिनों वह जॉन अब्राहम के साथ 'आई, मी और मैं' में काम कर रही हैं। साथ ही सुधीर मिश्रा की एक अनाम फिल्म में अर्जुन रामपाल के साथ काम कर रही हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)









