Total Pageviews

Friday, November 4, 2011

राम गोपाल वर्मा की नई खोज




मुंबई.(देश दुनिया). फ़िल्मकार राम गोपाल वर्मा अपनी अगली फिल्म डिपार्टमेंट के लिए एक नए चेहरे को लॉन्च कर रहे हैं और वो है मधु शालिनी। इससे पहले वे उर्मिला मातोंडकर, अंतरा माली, निशा कोठारी और जिया खान पर दांव खेल चुके हैं. 

इमरान खान बढाएंगे 15 किलो वजन


मुंबई. (देश दुनिया). इमरान खान अपनी आगामी फिल्म में थोड़ा वजनदार नजर आएंगे। विशाल भारद्वाज ने उन्हें अपनी फिल्म मटरू की बिजली का मनडोला में साइन किया है। उन्होंने इमरान को अगले साल फरवरी तक कम से कम 15 किलो वजन बढ़ाने के लिए कहा है। अभिनेता जल्द ही एक नया फिजिकल ट्रेनर भी रखने वाले हैं। फिल्म में उनका किरदार एक बिंदास व्यक्ति का है, जो अपनी ही दुनिया में मस्त रहता है। इसके लिए विशाल ने उनका लुक पूरी तरह बदल दिया है। यहां तक कि एक आम शहरी युवक से विपरीत उन्हें अपनी चाल-ढाल भी पूरी तरह बदलनी होगी।  

Thursday, November 3, 2011

बेनेगल की फिल्म में नीतू चंद्रा


मुंबई. (देश दुनिया). फ़िल्मकार श्याम बेनेगल नीतू चंद्रा को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। हालाँकि नीतू इस बारे में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं और चाहती हैं कि फिल्म के निर्माता और‍ निर्देशक ही इस बारे में घोषणा करें। फिलहाल वे अपने रोल की तैयारियों में व्यस्त हैं। नीतू चन्द्रा ने ओए लकी! लकी ओए, रण, 13 बी, ट्रेफिक सिग्नल, नो प्रॉब्लम जैसी फिल्में की हैं। 

रितेश और जिनेलिया जल्द करेंगे शादी

मुंबई. (देश दुनिया). रितेश देशमुख और जिनेलिया डिसूजा जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि पहली हिंदी फिल्म "तुझे मेरी कसम" में रितेश के साथ काम करने के बाद जिनेलिया ने रितेश के साथ कोई फिल्म नहीं की है लेकिन दोनों कई मौके पर एक साथ नजर आये हैं। दोनों की कोशिश रहती है कि किसी तरह यह रोमांस मीडिया के हाथों न लगे। हालांकि अभी शादी की तारीख के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। लेकिन इस बात की जबर्दस्त संभावना है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

Wednesday, November 2, 2011

अब गीत गायेंगे ओम पुरी

मम्बई. (देश दुनिया). ओमपुरी अब अपने 30 साल के करियर में पहली बार फिल्म रामभजन जिंदाबाद में एक गीत को अपनी आवाज देंगे। इस फिल्म में भी उनकी सशक्त भूमिका है। इस गीत को संगीतबद्ध किया है विपिन पटवा ने। विपिन ने जब ओमपुरी के सामने यह प्रस्ताव रखा तो उन्हें काफी पसंद आया। रंजीत गुप्ता के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में उनके अलावा कुलभूषण खरबंदा, राजकुमार यादव और सीमा आजमी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।  

गे के रोल में ऋषि कपूर

मुंबई. (देश दुनिया). ऋषि कपूर ‘करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में  ऋषि कपूर गे का रोल कर रहे हैं.ऋषि का संबंध रोनित रॉय के साथ दिखाया जाएगा.पहले शाहरुख खान को ऑफर दिया गया था पर उनकी अरूचि को देखते हुए इस रोल के लिए ऋषि कपूर का चयन किया गया.

प्रियंका चोपड़ा ने परेशानी बढाई


मुंबई. (देश दुनिया).प्रियंका चोपड़ा के अमेरिका जाने से फिल्म 'बर्फी' की शूटिंग में अड़ंगा आ गया है। अनुराग बसु ने प्रियंका को शूटिंग पूरी करने के लाख प्रयास किए लेकिन सब के सब बेकार साबित हुए। इसके अलावा प्रियंका ने अनुराग को साफ कर दिया है वह जनवरी में ही शूटिंग के लिए तैयार हैं। मालूम हो कि प्रियंका इन दिनों एल्बम के सिलसिले में अमेरिका में हैं। प्रियंका की योजना है कि वह अपने एलबम को पूरा करने के बाद ही इंडिया लौटें।

Tuesday, November 1, 2011

बर्गले महल मुंबई में

मुंबई. (देश दुनिया). निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 2 की शूटिंग के लिए लंदन के प्रसिद्ध बर्गले महल को मुंबई के एक स्टूडियो में बनाया गया है। नाडियाडवाला ने बताया कि मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियो में इस सेट को बनाने में पांच करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। हाउसफुल फिल्म की इस अगली कड़ी में अक्षय कुमार, आसीन, जॉन अब्राहम, बोमन ईरानी, रितेश देशमुख, जैकलिन फर्नांडिस समेत कई अन्य कलाकार काम कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक साजिद खान ने कहा कि यह सेट बिलकुल असली महल जैसा है और उन्हें ऐसा लगता है कि वह ब्रिटेन पहुंच गए हैं। यह फिल्म अगले साल अप्रैल महीने में प्रदर्शित होगी।

हैप्पी बर्थ डे ऐश्वर्य

अभिनेत्री ऐश्वर्य राय आज 38 साल की हो गई हैं। ऐश्वर्य का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था।  

हरियाणवी एथलीट की भूमिका में मल्लिका

मुंबई. (देश दुनिया). अफजल अहमद रिजवी की निर्देशित फिल्म "लकी अनलकी" में मल्लिका शेरावत राष्ट्रीय स्तर की हरियाणवी एथलीट की भूमिका में नजर आने वाली हैं। राकेश प्रकाश मेहरा की एक फिल्म में जीव मिल्खा सिंह की भूमिका निभा रहे फरहान अख्तर से प्रेरणा लेकर मल्लिका ने उन्हीं का पर्सनल ट्रेनर भी रख लिया है और अपने रोल का होमवर्क शुरू कर दिया है।