मुंबई.(देश दुनिया).फिल्म ‘एजेंट विनोद’ में रूसी मॉडल मरियम जकारिया के बाद अब एक और रूसी सुपरमॉडल ने बॉलीवुड में दस्तक दी है। इरा सारिओवा नाम की यह मॉडल अक्षदित्या लामा निर्देशित फिल्म सिगरेट की तरह में दिखाई देंगी। अपनी बॉलीवुड में एंट्री के बारे में इरा का कहना है कि वह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बारे में ज्यादा नहीं जानती हैं और बॉलीवुड में उनका आगमन पूर्व नियोजित नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं गोवा में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी कि फिल्म के सह-निर्माता राणा भाटिया ने मुझे देखा और फिल्म का प्रस्ताव दिया। फिल्म में मेरे ऊपर एक गीत भी फिल्माया जाना है। इरा को उम्मीद है कि गायिका सुजैन की आवाज में रिकॉर्ड किए जाने वाले इस गीत से वह पूरे देश को झूमने पर मजबूर कर देंगी।
Total Pageviews
Wednesday, April 4, 2012
व्हिटनी हॉस्टन बनना चाहती है रिहाना
लन्दन (देश दुनिया). गायिका रिहाना कहती हैं कि वह पॉप गायिका व्हिटनी हॉस्टन के जीवन पर आधारित फिल्म में उनकी भूमिका निभाना पसंद करेंगी। रिहाना ने कहा कि वह दिवंगत हॉस्टन से प्रभावित थीं।वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक रिहाना ने कहा कि मुझे याद है कि मुझे जो पहला गाना बेहद पसंद आया था व हॉस्टन का गीत था। यह बहुत प्रेरणादायक गीत था और इसने मुझमें संगीत के प्रति जुनून पैदा किया। मैं इस उद्योग में हूं तो इसमें हॉस्टन के गीतों की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि हॉस्टन का किरदार करना बहुत बड़ी भूमिका होगी और यह बहुत अच्छा काम होगा। रिहाना ने कहा कि वह हास्यप्रधान फिल्मों में भी अभिनय करना चाहती हैं।
अनुष्का शर्मा होंगी कैनन की ब्रांड अंबेसडर
नई दिल्ली.(देश दुनिया).कैमरा और अन्य डिजिटल उपकरण बनाने वाली कंपनी कैनन इंडिया ने फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को ब्रांड अंबेसडर के तौर पर अनुबंधित किया है। कंपनी अपने कांपैक्ट कैमरा ब्रांड पावरशॉट के लिए मार्केटिंग अभियान पर 30 करोड़ रुपये खर्च करेगी। भारत में फोटोकापियर्स, फैक्स मशीन, प्रिंटर, स्कैनर, डिजिटल कैमरा, कैमकार्डर और मल्टीमीडिया प्रोजेक्टर सहित विभिन्न उत्पादों की बिक्री करने वाली कंपनी ने इस साल कारोबार 50 प्रतिशत बढ़ाकर करीब 2,300 करोड़ रुपये पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कैनन इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक भारद्वाज ने बताया कि अनुष्का अभिनीत नए विज्ञापन अभियान में हम युवाओं को लक्षित करते हुए पावरशाट रेंज के उत्पादों की खूबियां बताएंगे।
‘भाग मिल्खा भाग’
मुंबई. (देश दुनिया). फरहान अख्तर अपनी आनेवाली फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में मिल्खा सिंह का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस रोल को निभाने के लिए फरहान ने बहुत मेहनत की है।
इतने महान एथलीट का किरदार निभाना फरहान के लिए आसान नहीं था और इसके लिए उन्होंने मिल्खा के फिटनेस ट्रेनर हवालदार गुरदेव सिंह से भी मुलाक़ात की थी। इस फिल्म में फरहान के अलावा सोनम कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और हाल ही में इसकी एक तस्वीर के साथ फस्र्ट लुक जारी किया गया है।
इतने महान एथलीट का किरदार निभाना फरहान के लिए आसान नहीं था और इसके लिए उन्होंने मिल्खा के फिटनेस ट्रेनर हवालदार गुरदेव सिंह से भी मुलाक़ात की थी। इस फिल्म में फरहान के अलावा सोनम कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और हाल ही में इसकी एक तस्वीर के साथ फस्र्ट लुक जारी किया गया है।
मैं बांग्ला फिल्म कर रही हूं
मुंबई. (देश दुनिया). अभिनेत्री दिया मिर्जा फिल्मी दुनिया की नई जमीन पर कदम जमाने को तैयार हैं। निर्माता बनने के बाद अब वह अपनी पहली बांग्ला फिल्म 'पांच अध्याय' को लेकर उत्साहित हैं। दिया की मां बंगाली हैं। वह कहती हैं कि अब तक के करियर में यह उनकी पहली क्षेत्रीय फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन प्रतीम डी. गुप्ता कर रहे हैं और अक्टूबर में दुर्गा पूजा के आसपास इसके प्रदर्शित होने की सम्भावना है।उन्होंने कहा कि मैं कम लेकिन अच्छा काम करना चाहती हूं। मुझे रोजाना सेट्स पर मौजूद रहने की जरूरत महसूस नहीं होती। मैं खुश हूं कि मैं बांग्ला फिल्म कर रही हूं। मैं पहली बार एक क्षेत्रीय फिल्म में काम कर रही हूं और मैं उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि बांग्ला सिनेमा को उसकी संवेदनशीलता व बौद्धिकता के लिए जाना जाता है और हर कोई यह बात जानता है। इसलिए मैं इस सिनेमा का हिस्सा बनकर खुश हूं।
‘डेंजरस इश्क’ का फर्स्ट लुक जारी
मुंबई.(देश दुनिया).करिश्मा कपूर ‘डेंजरस इश्क’ के जरिये बॉलीवुड में वापसी कर रही है। यह फिल्म 11 मई को रिलीज होने जा रही है और फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हुआ है। डेंजरस इश्क एक थ्रिलर मूवी है और इसे थ्री-डी में बनाया गया है। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में करिश्मा कपूर, रजनीश दुग्गल और जिमी शेरगिल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
इरफान खान की नई फिल्म का एलान
मुंबई. (देश दुनिया). 'पान सिंह तोमर' में शानदार रोल अदा करने के बाद इरफान खान का चक्कर नई फिल्म में अभिनेत्री अदिति राव के साथ चलेगा। शिवम नायर के इस नई फिल्म का निर्देशन करेंगे। खास बात यह है कि यह फिल्म लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। इसके अलावा इसमें कलाकारों के डायलॉग में स्थानीय भाषा का भी इस्तेमाल होगा। नायर का कहना है कि अदिति और इरफान की जोड़ी इस फिल्म में अनोखी साबित होगी। नायर ने कहा कि हमें एक शहरी लड़की की भूमिका के लिए एक युवा अभिनेत्री की तलाश थी और अदिति इस किरदार के लिए एकदम फिट बैठती हैं। यह अदिति और इरफान की जोड़ी फिल्म का मुख्य आकर्षण होगी। उन्होंने कहा कि इरफान खान सरस्वती ब्रास बैंड के एक सदस्य की भूमिका में होंगे। यह बैंड लखनऊ के एक विवाह समारोह में जाता है। इरफान के किरदार की विवाह में मौजूद लड़कियों पर नजर होती है। जब मैं पटकथा लिख रहा था तभी से इस भूमिका के लिए मेरे दिमाग में इरफान थे। नायर का कहना है कि फिल्म को अब तक कोई नाम नहीं दिया गया है लेकिन जल्दी ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। अदिति की अंतिम फिल्म अनु मेनन की 'लंदन पेरिस न्यूयार्क' थी, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी अभिनेता-गायक अली जफर के साथ काम किया था।
सुभाष घई की याचिका खारिज
मुंबई. (देश दुनिया). सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को बम्बई उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली फिल्म निर्माता सुभाष घई की याचिका खारिज कर दी। घई की कम्पनी मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड ने बम्बई गोरेगांव में फिल्म सिटी के लिए 20 एकड़ जमीन का आवंटन रद्द करने के उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी थी। एच.एल. दात्तू की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की खंडपीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि जमीन आवंटन का जो आवेदन तीन मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में ठंडे बस्ते में पड़ा रहा उस पर विलासराव देशमुख के मुख्यमंत्री बनने के बाद विचार किया गया। देशमुख के हस्ताक्षर के बाद भूमि आवंटित कर दी गई। अदालत का कहना था कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी। फरवरी में बम्बई उच्च न्यायालय ने व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल के लिए किया गया भूमि आवंटन रद्द कर दिया था। व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल मुक्ता आर्ट्स व महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज एंड कल्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का संयुक्त उद्यम है। एक फिल्म संस्थान व शोध केंद्र के रूप में इसकी शुरुआत की जानी थी।
'शेक्सपीयर मस्ट डाई' पर रोक
मुंबई. (देश दुनिया). थाईलैंड की सेंसर बोर्ड ने शेक्सपीयर द्वारा लिखी गई दुखांत कहानी 'मैकबेथ' पर आधारित एक फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है.थाईलैंड की सेंसर बोर्ड के मुताबिक 'शेक्सपीयर मस्ट डाई' नाम की इस फिल्म का प्रदर्शन होता है तो इससे वहां के लोगों के बीच विभाजन होने का डर है.थाई भाषा में बनायी गई ये फिल्म शेक्सपीयर द्वारा लिखे मशहूर नाटक का रुपांतरण है जिसमें स्कॉटलैंड मूल का एक अति महत्वकांक्षी सैन्य कमांडर सत्ता पाने के लिए राजा की हत्या कर देता है.इस फिल्म की कहानी का केंद्र एक काल्पनिक देश है, लेकिन उसमें ऐसी कई घटनाओं का वर्णन किया गया है जो थाईलैंड में हाल-फिलहाल के दिनों में हुई राजनीतिक हिंसा की ओर इशारा करता है.
Subscribe to:
Posts (Atom)










