Total Pageviews

Tuesday, August 2, 2011

हॉलीवुड में फिल्म निर्माता अक्षय


मुंबई.(देश दुनिया). बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार अब हॉलीवुड में फिल्म निर्माता बन गए हैं। बतौर निर्माता उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म ब्रेकअवे 30 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म के भारतीय संस्करण का नाम स्पीडी सिंह है। जिसमें अक्षय एक छोटी सी भूमिका में नजर आएंगे। हॉकी की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में विनय वीरमणि पहली बार अभिनय कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विनय असल जीवन में भी हॉकी खिलाड़ी हैं। फिल्म का निर्देशन रॉबर्ट लिबरमैन ने किया है। दो संस्कृतियों के मेल पर बनी इस फिल्म में टोरंटो के इंडो-कनाडाई समुदाय को केंद्र में रखा गया है। इसमें एक युवा भारतीय आइस हॉकी खिलाड़ी की कहानी है कि जो अपने परिवार की उम्मीदों और एक राष्ट्रीय खिलाड़ी बनने के अपने सपने के बीच में फंसा रहता है।

अंतरंग दृश्य देने पड़े


मुंबई.अभिनेत्री माही गिल अंतरंग दृश्य  देते हुए असहज महसूस करती हैं। माही ने कहा मैं ऐसे दृश्य देते हुए अजीब महसूस करती हूं। यह आसान नहीं होता क्योंकि फिल्म निर्माण से जुड़े सभी सदस्य वहां मौजूद रहते हैं। वैसे मुझे लगता है कि यह किसी भी अन्य भावना की तरह है और लोग इसे समझते हैं। मैं जिस तरह की फिल्में कर रही हूं वे यथार्थवादी हैं और इसलिए इस तरह के दृश्य इन फिल्मों के हिस्सा हैं। अंतरंग दृश्य देने के दौरान मन में उमड़ने वाले विचारों के संबंध में माही ने कहा आपके दिमाग में एक ही बात आती है और वह यह है कि आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना है। आपके दृश्य बनावटी या कृत्रिम नहीं लगने चाहिए। माही ने 2009 में अनुराग कश्यप की देव डी से अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने गुलाल में भी अभिनय किया था जबकि दबंग में उनकी छोटी सी भूमिका थी। नॉट ए लव स्टोरी टेलीविजन कार्यकारी नीरज ग्रोवर की हत्या से प्रेरित है। ग्रोवर की पूर्व नौसेना अधिकारी जेरोम मैथ्यू ने हत्या कर दी थी। मैथ्यू ने अपनी मंगेतर मारिया सुसाइराज से ग्रोवर के कथित संबंधों के चलते उसकी हत्या की थी। इस फिल्म में माही को दीपक डोबरियाल के साथ अंतरंग दृश्य देने पड़े। फिल्म का निर्देशन रामगोपाल वर्मा ने किया है।

Monday, August 1, 2011

सी-स्ट्रिंग पैंटी पहनना चाहती हैं राखी

मुंबई. (देश दुनिया). राखी सावंत ने एक शो के निर्माताओं से अपने लिए सी-स्ट्रिंग पैंटी की मांग कर सबको सकते में डाल दिया था। दरअसल राखी इन दिनों एक नया शो गजब देश की अजब कहानियां में काम कर रहीं हैं। ऱाखी ने शो के निर्माताओं को कहा है कि वे अगर सी-स्ट्रिंग पैंटी नहीं देंगे तो वे शो में एंकरिंग भी नहीं करेंगीं। राखी को इसकी प्रेरणा अमेरिकन रियलिटी टीवी स्टार किम कार्डशियन से मिली है। राखी ने कहा, "मैं शो के दौरान उसी तरह की सी-स्ट्रिंग पैंटी पहनना चाहती हूं जैसी अमेरिकन रियलिटी टीवी स्टार किम कार्डशियन ने एक शो के दौरान पहना था। उसमें स्ट्रिंग नहीं होती है और इसे पहनना हिम्मत वाला काम है।" राखी का दावा है कि वह पहली इंडियन एक्ट्रेस होंगी जो इस तरह की पैंटी पहनेगी। शो के प्रोड्यूसरों का मानना है कि केवल राखी के कपड़ो पर ही 75 लाख रूपए खर्च होंगे। पिछले दिनों यह आइटम गर्ल अपने इस सनसनीखेज बयान के कारण सुर्खियों में छाईं हुईं थीं कि वे बाबा रामदेव से शादी करना चाहतीं हैं।  

मुझे बहुत पसंद आई थी स्क्रिप्ट

मुंबई.(देश दुनिया). नई एक्ट्रेस नम्रता दीक्षित के लिए शिक्षा का मुद्दा बहुत अहमियत रखता है। वे आई एम कलाम से डेब्यू कर रही हैं। वे कहती हैं मैं एक एनजीओ से जुड़ी हूं जो बच्चों की शिक्षा के लिए अभियान चलाती है। जब मुझे आई एम कलाम के लिए कहा गया, मैंने इसकी स्क्रिप्ट पढ़ी जो मुझे बहुत पसंद आई थी। यह शिक्षा से संबंधित ही है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरे लिए इस फिल्म में काम करना बहुत गर्व की बात है। फिल्म का प्रीमियर कांस फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। फिल्म को 25 से ज्यादा फेस्टिवल्स में नामांकित किया गया है।

दूल्हा नहीं मिला है: मल्लिका


मुंबई. (देश दुनिया). मल्लिका शेरावत का नाम सुनते ही सामने आ जाता है फिल्म 'ख्वाहिश' में दिए गए उनके 17 किसिंग सीन की याद आ जाती है। कई लोगों को यह जानने की उत्सुकता रही है कि मल्लिका कब शादी करने वाली हैं तो उनके लिए कुछ बातें बाहर आ रहीं हैं। हाल ही में इस हॉट एक्ट्रेस ने कहा कि वे काफी दिनों से अपनी शादी को प्लान कर रही हैं। साथ ही वे अपनी शादी के लोकेशन, मेन्यू और वेडिंग ड्रेस की प्लानिंग कर रहीं हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें उनका दूल्हा नहीं मिला है। 

सलमान के अंगरक्षक भी आइटम नंबर में


मुंबई. (देश दुनिया). वास्तविक जीवन में सलमान खान के अंगरक्षक फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में आइटम नंबर कर रहे हैं. इस फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं. सूत्रों के मुताबिक फिल्म के गीत ‘आया रे आया बॉडीगार्ड...’ में शेरा ने सलमान के साथ डांस करते हुए और कटरीना के साथ एक छोटी सी भूमिका में दिखेंगे. सूत्रों ने बताया कि इस गाने में शेरा कटरीना के अंगरक्षक की भूमिका में हैं. इसे हाल ही में फिल्मसिटी में फिल्माया गया है. शेरा का कहना है, ‘मैं पहली बार सलमान भाई के साथ कैमरे के सामने था. उन्होंने मुझे कुछ डांस स्टेप सिखाए. मैं अंतिम टेक तक उनको दोहराता रहा था. मैं बहुत नर्वस था.’ 

"मास्टर्स" में दिखेगी देओल की तिकड़ी

फिल्म "अपने" और "यमला पगला दीवाना" के बाद धर्मेद्र, सनी और बॉबी देओल की तिकड़ी एक बार फिर परदे पर नजर आएगी। इस बार यह तिकड़ी अनिल शर्मा की एक्शन फिल्म "मास्टर्स" में दिखेगी। फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है। इसे मुंबई, लंदन और यूएसए के विविध लोकेशंस पर फिल्माया जाएगा। अनिल की यह दूसरी फिल्म है जिसमें उन्होंने इस तिकड़ी को कास्ट किया है। इससे पहले 2007 में "अपने" के लिए उन्होंने इस तिकड़ी को कास्ट किया था।   

अदा शर्मा फिर चर्चा में

मुंबई.(देश दुनिया). विक्रम भट्ट की फिल्म "फिर" के जरिए एक बार फिर अदा शर्मा चर्चा में हैं. वे संजीदा रोल में दिखेंगी. इसके अलावा वे "हम हैं राही कार के" फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, इसमें संजय दत्त और जूही चावला भी हैं.

सोनाक्षी सिन्‍हा भी करेंगी आइटम नंबर

मुंबई. (देश दुनिया). सोनाक्षी सिन्‍हा भी अब आइटम नंबर करती नजर आएंगी।  निर्देशक शिरीष कुंदर की आगामी फिल्‍म ‘जो‍कर’ में आइटम नंबर करने के लिए उसने हामी भर दी है। हालाँकि निर्देशक ने आइटम के लिए सोनाक्षी को वजन घटाने की भी सलाह दी है। फिल्‍म में सोनाक्षी अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। 

हॉट सीट पर सैफ और दीपिका

मुंबई.(देश दुनिया).  एक बार फिर छोटे पर्दे पर अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले मेगास्टार अमिताभ बच्चन "कौन बनेगा करोड़पति" की हॉट सीट पर मेजबानी करते हुए लोगों के सामने आ रहे हैं । कई के सपने सच होते देख अमिताभ ने भावुक होकर अपने ब्लॉग में लिखा है कि कौन बनेगा करोड़पति और उनकी आने वाली फिल्म "आरक्षण" ऐसे लोगों के लिए हैं जो समाज में एकदम सुविधाहीन हैं और उनके लिए सफलता पाना भगवान पाने सरीखा है। अमिताभ ने कहा है कि फिल्म "आरक्षण" और "कौन बनेगा करोड़पति" ऐसे ही सुविधाहीन लोगों को अवसर मुहैया कराते हैं जिसका विचार कभी खत्म नहीं होता। उन्होंने लिखा है कि कौन यह सोचेगा कि एक मुस्लिम महिला, जो छोटे शहरों से आती है, रूढ़िवादी लिबास में रहती है, एक दिन हॉट सीट पर बैठकर एक करोड़ जीतेगी। पर यह सपना पूरा होता है। ठीक इसी तरह कई ने विनम्र शुरुआत की है। और सचमुच में ऐसे लोग अचंभित करने वाले हैं। अमिताभ ने लिखा है कि ऐसे लोग जिनके पास आय का कोई जरिया नहीं है, उन्हें कोई सुविधा नहीं प्राप्त होती, जिन्हें कभी शिक्षा के बारे में सोचने तक का मौका नहीं मिलता, एक दिन अचानक वे समाज में बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेते हैं। यह हमारे संविधान के लोकतांत्रिक स्वरूप का जीवंत उदाहरण है, जिसमें वह खुद को जुड़ाव महसूस करता है। "आरक्षण" में इस तरह के कई पहलुओं को उजागर किया गया है। इस लिहाज से हम कौन बनेगा करोड़पति से भी फिल्म के सामाजिक पहलुओं से जोड़कर देख सकते हैं । इस बीच कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण भी शिरकत करेंगी ।