Total Pageviews

Thursday, February 9, 2012

शंकर एहसान लॉय देंगे संगीत

मुंबई. (देश दुनिया).  फिल्मकार ओमप्रकाश मेहरा ने अपनी अगली फिल्म भाग मिल्खा भाग में संगीत देने के लिए शंकर एहसान लॉय से हाथ मिला लिया है। मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के व्यस्त कार्यक्रम के चलते फिल्म में संगीत देने से मना करने के बाद यह निर्णय लिया गया।  मेहरा ने बताया, मैं कई वर्षो से शंकर एहसान लॉय के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। हमने करीब 20 साल पहले एक साथ काम किया था। एहसान ने मेरी पहली विज्ञापन फिल्म में संगीत दिया था। लॉय और मैं एक दूसरे को दिल्ली में पढ़ाई के दिनों से जानते हैं।
मेहरा की फिल्म रंग दे बसंती और दिल्ली 6 में रहमान ने संगीत दिया था और भाग मिल्खा भाग में भी वह उन्हीं का संगीत चाहते थे। एक सूत्र ने बताया, मेहरा रहमान के साथ लगातार तीसरी फिल्म में काम कर हैट्रिक बनाना चाहते थे। उन्होंने भाग मिल्खा भाग में रहमान के साथ काम करने के लिए कई महीनों तक इंतजार किया। रहमान का इस फिल्म में काम करना इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि उनका जीवनी पर आधारित नेताजी सुभाष चंद्र बोस, द लिजेंड्स ऑफ भगत सिंह और मंगल पांडे जैसी फिल्मों का प्रभावशाली रिकॉर्ड रहा है। लेकिन व्यस्त कार्यक्रम और लगातार तीन महाद्वीपों की यात्रा की वजह से उन्हें फिल्म में नहीं लिया जा सका। रहमान ने मेहरा को सूचना देकर बता दिया था कि वह भाग मिल्खा भाग में काम नहीं कर रहे हैं। इसके बाद फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले फरहान अख्तर ने शंकर एहसान लॉय के नाम का सुझाव दिया। फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू हो जाएगी और इसे जुलाई तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

मेकअप मैन की फिल्म में अमिताभ बच्चन

मुंबई. (देश दुनिया). अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने मेकअप मैन दीपक सावंत की भोजपुरी फिल्म ‘गंगादेवी’ में काम करने के लिए हामी भर दी है। फिल्म में अमिताभ अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ नजर आएंगी। वर्ष 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के बाद अमिताभ एक बार फिर अपनी पत्नी के साथ नजर आएंगे। 69 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि वह अपने मेकअप आर्टिस्ट दीपक के लिए जो कर सकते हैं यह उसका बहुत छोटा भाग है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, ‘कम मैं अपने मेकअप मैन द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करूंगा। मैं और जया साथ में काम कर रहे होंगे। दीपक, मेरे मेकअप मैन, पिछले 35 वषरें से मेरे साथ हैं और एक दिन भी ऐसा नहीं गुजरा जब वह मेरे साथ सेट पर मौजूद ना हों। उन्होंने लिखा है, ‘उन्होंने बीआर फिल्म के साथ काम शुरू किया और उसके बाद से मेरे साथ ही हैं। मेरे चेहरे की इतने लंबे समय तक देखभाल करने वाले के लिए मैं जो कर सकता हूं यह उसका बहुत छोटा हिस्सा है।’अमिताभ इससे पहले भी दीपक की एक अन्य भोजपुरी फिल्म ‘गंगा’ में काम कर चुके हैं।  

Wednesday, February 8, 2012

शेरोन स्टोन की सेक्सुअल थ्रिलर फिल्मों में वापसी

लंदन. (देश दुनिया). हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री शेरोन स्टोन निर्देशक टोनी काय की फिल्म 'अटैचमेंट में काम करेंगी। इसके साथ वह दोबारा सेक्सुअल थ्रिलर फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह एक विवाहिता महिला के किरदार में हैं जो एक छात्र के साथ एक रात गुजारती है। बाद में उसका यह प्रेमी उसकी बेटी को प्यार करने लगता है और इस तरह उसके परिवार के पीछे पड़़ जाता है। बेसिक इंस्टिंक्ट जैसी फिल्मों में काम करने वाली शेरोन की इस फिल्म की पटकथा क्रिस्टोफर डेनहम ने लिखी है। फिल्म की शूटिंग इस साल अप्रैल में शुरू होगी।

रजनीकांत के साथ दीपिका पादुकोण

मुंबई. (देश दुनिया). अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सुपरस्टार रजनीकांत के साथ आगामी फिल्म ‘कोचादियान’ में नजर आने वाली हैं.फिल्म यूनिट के सूत्रों ने बताया कि बतौर अभिनेत्री दीपिका के नाम पर मुहर लग गई है.दीपिका को इससे पहले रजनीकांत के साथ ‘राणा’ फिल्म के लिए भी साईन किया गया था. लेकिन उसके बाद रजनी के बीमार होने के कारण वह फिल्म रूक गई. सुपरस्टार की बेटी सौंदर्या ने रजनी के प्रशंसकों को बताया कि वह अपने पिता को उनका आगामी फिल्म ‘कोचादियान’ निर्देशित करने वाली हैं.इस थ्री डी फिल्म में बॉलीवुड स्टार जैकी श्राफ, तमिल फिल्मों के स्टार आर. शरत कुमार और अन्य कई बड़े चेहरे नजर आएंगे.

Tuesday, February 7, 2012

अपनी जिंदगी पर आधारित फिल्म बनाएंगे मीका

मुंबई. (देश दुनिया). हिंदी पॉप स्टार मीका सिंह ने कहा है कि वह अपनी जिंदगी पर आधारित एक फिल्म बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं जिसमें उनके शुरुआती संघर्ष से लेकर बॉलीवुड का सर्वाधिक लोकप्रिय पा‌र्श्वगायक बनने की कहानी को दर्शाया जाएगा।  उन्होंने बताया कहानी को तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शशांक घोष इस फिल्म का निर्देशन करेंगे जिन्हेांने 2009 में कामेडी फिल्म क्विक गन मुरूगन का निर्देशन किया था।
बतौर गिटारवादक 13 साल पहले अपने भाई दलेर मेहंदी के बैंड से अलग होकर गायक के रूप में अपना कैरियर शुरू करने वाले मीका ने बताया कि उनके पास फिल्मों में काम करने के ऑफर आए हैं लेकिन वह इस समय कंसर्ट और फिल्मी गीतों की रिकार्डिंग में व्यस्त हैं। मीका ने अपने गैर सरकारी संगठन डिवाइन टच के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि इस संगठन का विस्तार गुरूद्वारों में मात्र लंगर सेवा चलाने से कहीं अधिक कर दिया गया है और अब यह जरूरतमंद औरतों की भी मदद कर रहा है।    

निहार पांडया के पास लौटी दीपिका पादुकोण

मुंबई. (देश दुनिया). अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी में नया मोड़ आ गया है। खबर है कि उद्योगपति विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ से ब्रेकअप के बाद वह अपने पूर्व प्रेमी निहार पांडया के पास लौट आई हैं। यह वही निहार हैं जो रणवीर कपूर, क्रिकेटर युवराज सिंह से पहले उनका प्यार हुआ करते थे। प्रेम डगर में तमाम धोखे खाने के बाद दीपिका को फिलहाल निहार का सहारा मिला है।  मॉडल से अभिनेता बने निहार और दीपिका की दोस्ती मुंबई में एक्टिंग स्कूल के दौरान हुई थी। वहीं से उनका प्यार परवान चढ़ा। फिल्म ओम शांति ओम के बाद दीपिका स्टार बन गई वहीं निहार की फिल्म मैरीगोल्ड बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही। वह अपनी पहचान बनाने में नाकाम रहे।  सूत्रों के मुताबिक दीपिका के रणबीर के साथ फिल्म करने को लेकर सिद्धार्थ ने उनसे नाता तोड़ा है। रिश्ता टूटने से आहत दीपिका को ऐसे समय में निहार की याद आई। दीपिका की निहार की जिदंगी में वापसी के साथ लगता है अभिनेता के दिन भी फिरने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार निर्देशक प्रशांत चड्ढा दीपिका-निहार की कहानी को पर्दे पर फिल्माने वाले हैं।

आइटम नम्बर करेंगी करिश्मा कपूर

मुंबई. (देश दुनिया). करिश्मा कपूर अब फिल्म ‘राऊडी राठौर’ के लिए आइटम नम्बर करेंगी। इस गाने को फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा ही कोरियोग्राफ करेंगे। बॉलीवुड में 2006 में जमानत करने के बाद करिश्मा विक्रम भट्ट की फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ से कमबैक कर रही हैं। यह आइटम नम्बर ‘चिकनी चमेली’ से काफी प्रभावित है। इसमें भी फिल्म के विलेन नसीरूद्दीन शाह और हीरो अक्षय कुमार करिश्मा के साथ ठुमके लगाएंगे। प्रभुदेवा ने बताया कि गाने की शूटिंग मुम्बई में ही अगले महीने होगी।

सैफ की फिल्म में मल्लिका का आइटम नंबर

मुंबई. (देश दुनिया).  मॉडल-अभिनेत्री लिजा हेडन की बहन मल्लिका सैफ अली खान की आगामी फिल्म एजेंट विनोद में आइटम नंबर कर रही हैं।  इससे पहले मल्लिका क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर और शेन वार्न के साथ पेप्सी के विज्ञापन में भी नजर आई थीं। मल्लिका की छोटी बहन लिजा ने बॉलीवुड में कुछ फिल्में भी की हैं जैसे आयशा और रास्कल्स। मल्लिका एजेंट विनोद के आइटम नंबर आई विल डू द टॉकिंग से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। इस आइटम नंबर को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और संगीत प्रीतम ने दिया है। करीना कपूर, सैफ अली खान स्टारर और श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होने वाली है।

जिंदगी में सजीवता से भरपूर है प्रीति

मुंबई. (देश दुनिया). फिल्म निर्देशक स्नेह तुली ने कहा है कि अभिनेत्री प्रीति झिंगियानी असल जिंदगी में सजीवता से इतनी भरपूर हैं कि उन्हें अपनी आने वाली फिल्म ये है मुंबई  में अभिनय के लिए अतिरिक्त प्रयास नहीं करना पड़ा है। तुली ने कहा, झिंगियानी इस फिल्म में चुलबुली लड़की की भूमिका निभा रही हैं। वह असल जिंदगी में इतनी चलबुली हैं कि उन्हें इस फिल्म के लिए अतिरिक्त प्रयास नहीं करना पड़ा है।  यशराज की फिल्म मोहब्बतें से अपने करियर की शुरुआत करने वाली झिंगियानी का मानना है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान माहौल को सजीव बनाए रखने में उन्हें बड़ा आनंद आता है।

Monday, February 6, 2012

13 अलग-अलग भूमिका में केके

मुंबई.(देश दुनिया).अभिनेता संजीव कुमार ने फिल्म नया दिन नई कहानी में नौ अलग-अलग किरदार निभाकर बॉलीवुड में एक मिसाल कायम की थी। उनके इस रिकॉर्ड को सुपरस्टार कमल हासन ने फिल्म दशावतारम में 10 अलग-अलग किरदार निभाकर तोड़ा। इन दोनों अभिनेताओं को देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म वाट्स योर राशि में 12 किरदार निभाकर मात दी। अब इन तीनों के रिकॉर्ड तोड़ेंगे अभिनेता कृष्ण कुमार मेनन उर्फ केके अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम मैन में। वह इसमें 13 अलग-अलग भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे। मकरंद देशपांडे के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का निर्माण दीपक गुप्ता कर रहे हैं। दीपक ने बताया,हम हॉलीवुड या किसी दक्षिण भारतीय फिल्म का रीमेक नहीं बना रहा रहे हैं। मैं मकरंद के नाटक एक कदम आगे को देखकर बहुत काफी प्रभावित हुआ और हमने इस पर एक फिल्म बनाने का फैसला किया। फिल्म की शूटिंग पूरी होने वाली है।