Total Pageviews

Monday, March 5, 2012

चार्ली चैपलिन की पड़पौत्री भारतीय फिल्म में

मुंबई. (देश दुनिया). राजश्री ओझा की अंग्रेजी फिल्म ‘चौराहे’ का निर्माण 4 वर्ष पूर्व हुआ और इसे विभिन्न फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया गया लेकिन अब इसे रिलीज किया जा रहा है जिसके माध्यम से चार्ली चैपलिन की पड़पौत्री कियरा भारतीय फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। इस महीने इसके रिलीज में विलम्ब होने के बावजूद ओझा को उम्मीद है कि फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। फिल्म में सोहा अली खान, अंकुर खन्ना, विक्टर बनर्जी, रूपा गांगुली, जीनत अमान, श्यान मुंशी के अलावा कियरा चैपलिन ने अभिनय किया है। ओझा ने कहा कि 4 वर्ष बाद भी फिल्म का औचित्य बना हुआ है, क्योंकि ‘प्यार और लोग’ किस तरह जिंदगी में आगे बढ़ते हैं, इसकी स्थिति अब तक नहीं बदली है।

No comments:

Post a Comment