Total Pageviews

Thursday, March 8, 2012

मादाम तुसादस में माधुरी दीक्षित

लन्दन (देश दुनिया). हिंदी फिल्म जगत में धक धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित नेने की मोम की प्रतिमा का बुधवार को यहां विश्व प्रसिद्ध मादाम तुसादस में अनावरण किया गया। दीक्षित ऐसी नवीनतम भारतीय फिल्म स्टार हैं, जिनकी मोम की प्रतिमा मादाम तुसादस में लगाई गई है। संग्रहालय में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, रितिक रोशन और सलमान खान की मोम की प्रतिमा लगाई गई हैं। माधुरी दीक्षित तेजाब, राम लखन, साजन, बेटा, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है और देवदास जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। अमेरिका में रहने वाले डॉक्टर श्रीराम माधव नेने के साथ शादी रचाने के बाद माधुरी दीक्षित डेनवर चली गई थी। हाल ही में माधुरी अपने पति और दो बेटों के साथ भारत लौट आई हैं।

No comments:

Post a Comment