मुम्बई. (देश दुनिया ). पैन-एम विमान हाईजैक हादसे में 1986 में मारी गई एयर होस्टेस नीरजा भनोट की ज़िंदगी पर बन रही फ़िल्म 'नीरजा' की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है.इस फ़िल्म में मुख्य किरदार निभाएँगी मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर जिनका चेहरा काफ़ी हद तक नीरजा भनोट से मिलता है.यह विमान हाईजैक हादसा 5 सितंबर 1986 को हुआ था. विमान हाईजैक के दौरान नीरजा ने बहादुरी से चरमपंथियों का सामना किया था और कई यात्रियों की जान बचाई थी. तीन बच्चों को बचाने के प्रयास में उन्हें गोलियाँ लगीं और उनकी मौत हो गई.Total Pageviews
Thursday, May 21, 2015
नीरजा भनोट की ज़िंदगी पर फ़िल्म
मुम्बई. (देश दुनिया ). पैन-एम विमान हाईजैक हादसे में 1986 में मारी गई एयर होस्टेस नीरजा भनोट की ज़िंदगी पर बन रही फ़िल्म 'नीरजा' की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है.इस फ़िल्म में मुख्य किरदार निभाएँगी मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर जिनका चेहरा काफ़ी हद तक नीरजा भनोट से मिलता है.यह विमान हाईजैक हादसा 5 सितंबर 1986 को हुआ था. विमान हाईजैक के दौरान नीरजा ने बहादुरी से चरमपंथियों का सामना किया था और कई यात्रियों की जान बचाई थी. तीन बच्चों को बचाने के प्रयास में उन्हें गोलियाँ लगीं और उनकी मौत हो गई.'वेलकम 2 कराची' के गाने पर रोक की मांग
मुंबई : अरशद वारसी और जैकी भगनानी की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'वेलकम 2 कराची' के एक गाने पर रोक लगाने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर की गई है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि ये गाना नर्सरी की एक कविता को बदनाम करता है। 'सिटिज़न फ़ॉर बेटर इंडिया' नाम के ग़ैर-सरकारी संस्था ने ये याचिका दायर की है। एनजीओ के मुताबिक गाने के बोल 'लल्ला लल्ला लोरी, दारु की कटोरी' बेह द आपत्तिजनक है। यह याचिका केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड और फ़िल्म के निर्माता पूजा एंटरटेनमेंट एंड फ़िल्म्स लिमिटेड के खिलाफ़ दायर की गई है। इसमें गाने को फ़िल्म से हटाने और तुरंत प्रभाव से टीवी चैनलों पर इसका प्रसारण रोकने की मांग की गई है। 'वेलकम 2 कराची' 29 मई को रिलीज़ होने वाली है।फ़िल्म 'अज़हर' का फ़र्स्ट लुक जारी
मुंबई। फ़िल्म 'अज़हर' का फ़र्स्ट लुक जारी हो चुका है। इस फिल्म में एक्टर इमरान हाशमी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन का किरदार निभा रहे हैं।
फ़िल्म में अज़हरुद्दीन की पहली पत्नी नौरीन की भूमिका में होंगी एक्ट्रेस प्राची देसाई। अज़हरुद्दीन की दूसरी पत्नी संगीता बिजलानी के रोल के लिए नर्गिस फाखरी तय मानी जा रही हैं। नर्गिस से पहले ये रोल करीना कपूर, कृति सनन, जैकलीन फ़र्नांडिस तक को ऑफ़र किया गया था। इस फ़िल्म के लिए इमरान पूर्व क्रिकेटर और कप्तान अज़हरुद्दीन से क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ले चुके हैं। 'अज़हर' में खुद क्रि
केटर मोहम्मद अहज़हरुद्दीन ने फ़िल्म से जुड़ी तकनीक में मदद की है। फ़िल्म में अज़हरुद्दीन की जिंदगी से जुड़ी कई पहलुओं को बयां किया जाएगा। इस फ़िल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं और इसके निर्देशक टोनी डिसूज़ा हैं। इसे लिखा है रजत अरोड़ा ने। यह फिल्म अगले साल 13 मई को रिलीज़ होगी।
फ़िल्म में अज़हरुद्दीन की पहली पत्नी नौरीन की भूमिका में होंगी एक्ट्रेस प्राची देसाई। अज़हरुद्दीन की दूसरी पत्नी संगीता बिजलानी के रोल के लिए नर्गिस फाखरी तय मानी जा रही हैं। नर्गिस से पहले ये रोल करीना कपूर, कृति सनन, जैकलीन फ़र्नांडिस तक को ऑफ़र किया गया था। इस फ़िल्म के लिए इमरान पूर्व क्रिकेटर और कप्तान अज़हरुद्दीन से क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ले चुके हैं। 'अज़हर' में खुद क्रिअरुणिमा सिन्हा के जीवन पर फिल्म बनेगी
मुंबई। फिल्म अभिनेता और निर्देशक फरहान अख़्तर विकलांग एथलीट अरुणिमा सिन्हा के जीवन पर फिल्म बनाएंगे। वे पहले मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के हीरो रहे हैं। अरुणिमा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली विकलांग एथलीट हैं। अरुणिमा राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ी थीं, जिन्हें 2011 में ट्रेन से अपराधियों ने लूटपाट के बाद धक्का दे दिया था। इस हादसे में अरुणिमा को अपना एक पांव गंवाना पड़ा था, लेकिन अरुणिमा के हौसलों में कोई कमी नहीं आई। अपनी विकलांगता के बावजूद मई, 2013 में अरुणिमा माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने में कामयाब हुईं। पहली बार किसी विकलांग महिला ने इस मुकाम को हासिल किया था। अपने इस सफर पर अरुणिमा ने 'बॉर्न अगेन ऑन द माउंटेन' नाम से किताब लिखी और इस किताब से फ़रहान अख़्तर ख़ासे प्रभावित हुए। अरुणिमा ने ये बताया है कि वे इस फ़िल्म से अपनी रॉयल्टी लेंगी।
Wednesday, October 2, 2013
अनुराग कश्यप की दो फिल्मों में काम करेंगी रवीना
बॉलीवुड की प्रसिद्ध रवीना टंडन ने अनुराग कश्यप के साथ दो फिल्मों की डील साइन की है।
रवीना ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' और एक अनाम फिल्म के लिए डील साइन की है। रवीना ने कहा कि मैं अनुराग को काफी समय से जानती हूं उन्होंने मेरी फिल्म 'शूल' (1999) की कहानी लिखी थी। अनुराग हमेशा से ही चाहते थे कि मैं उनकी फिल्म में काम करूं। रवीना ने कहा कि 'बॉम्बे वेलवेट' में मैं जैज़ गायिका का किरदार निभा रही हूं। मैं इसके लिए बेहद रोमांचित हूं। दूसरी बड़ी बात है कि करण जौहर इस फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में रवीना ने कहा कि कमबैक शब्द का अब मतलब नहीं रह गया है। किसी भी कलाकार को अपने आप को साबित करने के लिए काफी दबाव का सामना करना पड़ता है।
रवीना ने कहा कि अनुराग की दूसरी फिल्म में मेरी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। मैं इस फिल्म के बारे में अभी कुछ नहीं बता सकती। उल्लेखनीय है कि अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' पचास और साठ के दशक की मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की भी मुख्य भूमिकायें हैं।
रवीना ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' और एक अनाम फिल्म के लिए डील साइन की है। रवीना ने कहा कि मैं अनुराग को काफी समय से जानती हूं उन्होंने मेरी फिल्म 'शूल' (1999) की कहानी लिखी थी। अनुराग हमेशा से ही चाहते थे कि मैं उनकी फिल्म में काम करूं। रवीना ने कहा कि 'बॉम्बे वेलवेट' में मैं जैज़ गायिका का किरदार निभा रही हूं। मैं इसके लिए बेहद रोमांचित हूं। दूसरी बड़ी बात है कि करण जौहर इस फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में रवीना ने कहा कि कमबैक शब्द का अब मतलब नहीं रह गया है। किसी भी कलाकार को अपने आप को साबित करने के लिए काफी दबाव का सामना करना पड़ता है।
रवीना ने कहा कि अनुराग की दूसरी फिल्म में मेरी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। मैं इस फिल्म के बारे में अभी कुछ नहीं बता सकती। उल्लेखनीय है कि अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' पचास और साठ के दशक की मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की भी मुख्य भूमिकायें हैं।
धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में फिल्म निर्देशक पार्थो घोष गिरफ्तार
मुम्बई.बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक पार्थो घोष को मुंबई आवजन कार्यालय की शिकायत के बाद धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों के लिए गिरफ्तार किया गया.शिकायत में कहा गया कि घोष ने पिछले साल फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर 18 लोगों के एक समूह की कनाडा जाने में मदद की थी.
पुलिस ने मुम्बई में मंगलवार को बताया कि 64 वर्षीय घोष को 27 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था. मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने उन्हें 15,000 के मुचलके पर जमानत दे दी जिसके बाद उन्हें रिहा किया गया. मामले की जानकारी देते हुए सहार पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि गत 1 अगस्त को पुलिस ने यामिनी मिस्त्री नाम की महिला को गिरफ्तार किया था. यामिनी पिछले साल घोष और उनके सहयोगी फरहान सिद्दीकी के साथ कनाडा गए 18 लोगों में शामिल थी. तीन महीने तक कनाडा में रहने के बाद पिछले साल मिस्त्री को भारत वापस निर्वासित किया गया क्योंकि कनाडा के अधिकारियों ने जांच में उसके कुछ दस्तावेज फर्जी पाए.
इसके बाद भारतीय आवजन अधिकारियों ने मामले की जांच की जिसमें मिली जानकारी के आधार पर घोष, मिस्त्री, सिद्दीकी और राजूभाई दरबार नाम के एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इसके बाद यामिनी को एक अगस्त को गिरफ्तार किया गया.
तेलगु फिल्म का विदेश में सफलता का नया कीर्तिमान
मुंबई। बॉलीवुड की फिल्मों को काफी पीछे छोड़कर एक तेलगु फिल्म ने विदेश में सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। जाने-माने फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी दी। तरन ने लिखा है कि, तेलगु फिल्म अंतरिनाटकी दोरेदी ने अमेरिका के फिल्म बाजार को हिलाकर रख दिया है। इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा रिकॉर्ड बॉलीवुड की किसी हिंदी फिल्म ने नहीं बनाया है। तीन दिन में इस फिल्म ने शानदार व्यापार किया है।
जाने-माने एक्टर पवन कल्यान के निर्देशन में बनी अंतरिनाटकी दोरेदी एक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 27 सितंबर को प्रदर्शित हुई है।Monday, September 17, 2012
किसी दौड़ में शामिल नहीं परिणीति चोपड़ा
मुंबई। (देश दुनिया)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा खुद को महत्वाकांक्षी तो मानती हैं लेकिन उनका कहना है कि वे सफलता की किसी दौड़ में शामिल नहीं हैं. ‘इशकजादे’ और ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ में अपने दमदार अभिनय दर्शकों की वाहवाही बटोर चुकी परिणीति ने कहा, ‘‘मैं अच्छा काम करने के लिए महत्वाकांक्षी हूं और उसे अच्छी तरह करती भी हूं. लेकिन मैं बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धी नहीं हूं और न ही ऐसा बनना चाहती हूं. मैं सुबह यह सोचकर नहीं उठती कि मुझे सभी अच्छी फिल्में अपने नाम करनी हैं.’’ 24 वर्षीय परिणीति एमबीए कर चुकी हैं. उनका कहना है कि वह सिर्फ अपने फिल्मी कॅरियर पर ही निर्भर नहीं हैं. उन्होंने वापस लौटकर अपनी पढ़ाई के बल पर नौकरी पाने का विकल्प अपने सामने हमेशा खुला रखा है. परिणीति ने कहा, ‘‘मैं बॉलीवुड में एक बड़ी अभिनेत्री बनने की सोच के साथ बड़ी नहीं हुई. इसलिए यह मेरे लिए करो या मरो वाली स्थिति नहीं है. अगर मुझे सफलता मिलती है तो ठीक वर्ना मेरे पास मेरी पढ़ाई और डिग्री है कि मैं वापस जा सकूं. तब मैं अपनी पसंद का कोई दूसरा काम कर लूंगी.’’ परिणीति बेशक अपनी शुरूआती दो फिल्मों में ही एक अभिनेत्री के तौर पर काफी तारीफ पा चुकी हैं, लेकिन उनका कहना है कि अभी उन्हें एक लंबा सफर तय करना है. वैसे परिणीति का मानना है कि उनमें कुछ तो बात है वर्ना उन्हें फिल्म उद्योग में ऐसे स्वीकार न किया जाता.
इस्लाम विरोधी फिल्म की अभिनेत्री को जान का खतरा
लंदन। (देश दुनिया)। अमेरिका में बनी कथित इस्लाम विरोधी फिल्म में अभिनेत्री के तौर पर काम करने वाली 21 साल की अन्ना गुरजी ने अपनी जान को खतरे का अंदेशा जताते हुए कहा कि फिल्म निर्माता ने उन्हें बेवकूफ बनाया। 'इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स' नामक फिल्म का निर्देशक 55 साल का नाकोउला बेसले नाकोउला उर्फ साम बैसिले मिस्र मूल का क्रॉप्टिक क्रिश्चियन है। फिलहाल वो कैलीफोर्निया में रह रहा है। वह ड्रग्स के कारोबार में दोषी ठहराया जा चुका है। उसे पिछले साल जून में जेल से रिहा किया गया था। गुरजी ने फिल्म में बालिका वधु का किरदार निभाया है। उसने नाकोउला द्वारा अपने साथ किए गए धोखे और अपनी जान को खतरे के बारे में कहा कि मैं 'जॉर्ज' नाम के किरदार की बालिका वधु का किरदार निभा रही थी। मुझे पता नहीं था कि जॉर्ज का चरित्र बाद में मुहम्मद के रूप में परिवर्तित कर दिया जाएगा। मैंने खुद को अपने घर में कैद कर लिया है। मुझे डर है कि मध्य-पूर्व में लोग मुझ पर आरोप लगाएंगे। गुरजी ने कहा कि मैं कैथोलिक हूं, इसलिए वे सोच सकते हैं कि मेरे मन में मुसलमानों के खिलाफ भावना है। मैं नींद की दवाइयां ले रही हूं। मैं पिछले कई दिन से रो रही हूं। मुझे अपने छले जाने का एहसास है।
'रिलैक्सो' के विज्ञापन में अक्षय
मुंबई (देश दुनिया)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भारतीय फुटवेयर कम्पनी 'रिलैक्सो' के 'स्पार्क्स' ब्रैंड के विज्ञापन में नजर आएंगे। अक्षय टेलीविजन पर दिखाए जाने वाले इसके 40 सेकेंड के इसके विज्ञापन की शूटिंग मलेशिया के कुआलालंपुर शहर में करेंगे। अक्षय ने अपने बयान में कहा कि यह आम लोगों के बीच काफी प्रचलित है और इसका विज्ञापन कर काफी अच्छा लग रहा है क्योंकि इसके उत्पाद का आकर्षण न सिर्फ आश्चर्यजनक है बल्कि जिस तरह से इसका विज्ञापन फिल्माया गया है वह बिल्कुल अलग है। अक्षय कुमार इसके अलावा 'थम्स अप', 'लेवी' और 'एक्स-बॉक्स 36०' के भी ब्रांडदूत हैं। रिलैक्सो फुटवेयर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गौरव दुआ का कहना है कि उन्हें स्पार्क्स ब्रैंड का विज्ञापन इसलिए चुना क्योंकि वे काफी ऊर्जावान हैं और उनका शरीर एथलीटों की तरह है। उन्होंने कहा कि हमें यह भरोसा है कि यह नया संगम लोगों को इससे जोड़ने में कामयाब रहेगा।
साइंस फिक्शन बनायेंगे संजय पूरन सिंह
मुंबई। (देश दुनिया)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘लाहौर’ के मशहूर फिल्म निर्माता संजय पूरन सिंह चौहान अक्टूबर 2013 में अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। यह एक साइंस फिक्शन (साइ-फाई) फिल्म होगी। चौहान ने बताया, ‘मैं एक साइ-फाई फिल्म बना रहा हूं। इसकी शूटिंग अक्टूबर 2013 में शुरू हो जाएगी।’ संजय का कहना है कि अभी फिल्म को शीर्षक नहीं दिया गया है और यह उनकी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिस पर बहुत शोध कार्य किया गया है। उन्होंने कहा, ‘इस पटकथा को लिखने में मुझे लगभग दो वर्षों का समय लगा। इस फिल्म के लिए काफी शोध कार्य किया जा चुका है। हॉलीवुड के बहुत से तकनीशियन भी इस परियोजना से जुड़े हुए हैं।’ 2010 में आई ‘लाहौर’ संजय के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। उनके अपनी फिल्म के लिए कई अंतर्राष्ट्रीय नामों जैसे वेन शार्प और फिल्म ‘हल्क’ के छायाकार फ्रेडरिक एल्म्स के साथ कथित तौर पर काम करने की बात कही जा रही है। फिल्म के कलाकारों के नाम अभी गुप्त रखे गए हैं।
फिल्म फाइनेंसर की गला दबाकर हत्या
मुंबई। (देश दुनिया)। बोरिबली इलाके में एक फिल्म फाइनेंसर की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। फाइनेंसर का शव उनके घर से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बॉलीवुड फिल्म फाइनेंसर 65 वर्षीय कावत्रा की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। कावत्रा जानी-मानी लेखिका अमृता प्रीतम के बेटे थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे घर को सील कर दिया। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि जिस वक्त कावत्रा की हत्या हुई वो घर पर अकेले थे। दोपहर करीब 12 बजे उन्हें घर में मृत पाया गया। बिल्डिंग के गार्ड ने बताया कि 11 बजे के करीब उनके घर में तीन लोग आये थे। गार्ड ने बताया कि तीनों लोग बड़ी हड़बडी में घर से बाहर निकले थे। कावत्रा बोरीवली की एलआईसी कॉलोनी के फ्लैट में अकेले ही रहते थे। उनकी पत्नी दिल्ली में रहती हैं जबकि बेटी बैंकॉक में है। कावत्रा डिजोल्विंग व्यूज फिल्मस के मालिक थे। वे खुद भी लेखक थे।
फिल्म को देखने वाला एक बड़ा दर्शक वर्ग
मुंबई। (देश दुनिया)। अभिनेत्री शाहाना गोस्वामी का कहना है कि उन्हें फिल्म ‘मिडनाइटस चिल्ड्रेन’ के बाद अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे. दीपा मेहता की फिल्म ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रेन’ में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहीं अभिनेत्री शाहाना गोस्वामी को यकीन है कि उनकी इस पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म के बाद उन्हें अच्छे किरदार निभाने के और अवसर मिलेंगे. फिल्म ‘रॉक ऑन’ से मशहूर हुईं शाहाना ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रेन’ में अमीना का किरदार निभा रही हैं, जो कि कहानी के मुख्य किरदार सलीम सिनाई की मां है. यह फिल्म बुकर पुरस्कार प्राप्त किताब ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रेन’ पर आधारित है। हाल ही में इस फिल्म का प्रदर्शन टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में किया गया. शाहाना ने बताया, ‘मेरी अब तक की यह सबसे बड़ी फिल्म है. ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रेन’ मेरे कॅरियर को एक नई उड़ान देगी. मैं हमेशा से दीपा के साथ काम करना चाहती थी. इस किताब को पसंद करने वाले बहुत से लोग है. इसलिए इस फिल्म को देखने वाला एक बड़ा दर्शक वर्ग होगा.’
अश्वेत होने की वजह से फिल्म से अलग
‘अवतार’ की स्टार जोए सल्दाना को अश्वेत होने की वजह से फिल्म ‘नीना’ से अलग कर दिया गया.सल्दाना को प्रख्यात जैज कलाकार नीना सिमोन पर बन रही फिल्म में एक प्रस्तुति देनी थी लेकिन अश्वेत होने की वजह से उन्हें फिल्म ‘नीना’ से अलग कर दिया गया. खबर में कहा गया है कि 34 वर्षीय सल्दाना को फिल्म से हटाने के लिए ऑनलाइन समुदाय ने जबर्दस्त अभियान चलाया था. वह नहीं चाहते थे कि अश्वेत होने की वजह सल्दाना उस फिल्म में काम करें. खबरों में कहा गया है कि दिवंगत गायिका नीना की बेटी सिमोन केली ने सल्दाना को फिल्म में लेने के फैसले पर आपत्ति जताई और अपने फेसबुक पेज पर लिखा ‘‘यह सही चयन नहीं है.’’ कहा जा रहा है कि सल्दाना ‘अवतार’ के सीक्वल में काम करेंगी.
पिंकी कैंपबेल की बॉलीवुड में एंट्री
मुंबई। (देश दुनिया). लॉस एंजिल्स में रहने वाली भारतीय मूल की मॉडल व एक्ट्रेस पिंकी कैंपबेल जल्द ही विक्रम भट्ट के कैंप से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। पिंकी ने हॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। जिनमें 'स्प्रेड', 'ट्रू ब्लड' सीरीज जैसी फिल्में शामिल हैं। विक्रम ने पिंकी की 'सेवेन पाउंड' फिल्म देखी थी और उसी वक्त निर्णय ले लिया था कि वे पिंकी को अपनी फिल्म में लेंगे। पिंकी फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ साथ बतौर असिस्टेंट निर्देशक भी कई हॉलीवुड की फिल्मों में काम करती रही हैं।
Monday, September 3, 2012
ऋषि कपूर की आत्मकथा अगले साल
मुंबई। (देश दुनिया)। पिछले चार दशक से बॉलीवुड से जुड़े रहे अभिनेता ऋषि कपूर की आत्मकथा पर आधारित किताब अगले साल जारी होगी। इस किताब में ऋषि कपूर फिल्म जगत में आए बदलाव के दौर में अपने अभिनय करियर पर नजर डालेंगे। इसके साथ-साथ हिंदी सिनेमा के पहले परिवार के सदस्य के रूप में अपनी निजी जिंदगी का भी वर्णन करेंगे। ‘हार्पर कोलिंस’ द्वारा प्रकाशित होने वाली यह आत्मकथा भारतीय सिनेमा के बारे में लिखे जाने वाली किताबों को एक नया आधार देगा। बॉलीवुड के महान अभिनेता और फिल्म निर्माता राज कपूर के दूसरे बेटे ऋषि कपूर ने 14क् फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सुप्रसिद्ध फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में बतौर बाल कलाकार की थी। बतौर अभिनेता उनकी पहली फिल्म ‘बॉबी’ थी जिससे उन्होंने नाम और पहचान बनाई।
अंगरक्षक के साथ मौज कर रही हैं क्लम
गायक सील ने अपनी पूर्व पत्नी और सुपरमॉडल हीडी क्लम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने अंगरक्षक के साथ मिल कर उन्हें धोखा दिया। 39 वर्षीय क्लम हाल ही में पारिवारिक छुट्टियों पर थीं, जहां उन्हें चार साल से उनके अंगरक्षक रहे मार्टिन क्रिस्टन के साथ काफी करीब देखा गया। सील ने क्लम और क्रिस्टन के रिश्ते के बारे में चल रही अफवाह के बार में कहा कि वह अपने अंगरक्षक के साथ मौज कर रही हैं। क्लम और क्रिस्टन को कुछ सप्ताह पहले न्यूयार्क में अकेले साथ-साथ घूमते देखा गया था। क्लम गत जनवरी में सील से अलग हुई थीं और अप्रैल में उनका तलाक हुआ है।
और न ही फैशन पर ध्यान
अभिनेत्री जेसिका बेल का मानना है कि उनका व्यवहार जरूरत से ज्यादा लड़कियों जैसा नहीं रहने से उन्हें फिल्म 'टोटल रिकॉल' के नए संस्करण में एक्शन वाले दृश्य फिल्माने में कोई परेशानी नहीं हुई। गायक जस्टिन टिम्बरलेक से सगाई कर चुकीं बेल इस फिल्म में एक योद्धा मेलिना की भूमिका में हैं जिसमें उनकी लड़ाई केट बेकिंसले से दिखाई गई है। बेल से जब पूछा गया कि क्या वह कठोर हैं तो उनका कहना था कि वह कठोर तो नहीं, लेकिन उनका व्यवहार लड़कों जैसा है। बेल ने कहा कि मैं हमेशा एक ऐसी इंसान रही हूं जो पांच साल पहले तक लगातार खेलती रही है और कभी भी न तो सौंदर्य प्रसाधन पर ध्यान देती थी और न ही फैशन पर। फिल्म 'द इल्युजनिस्ट' की स्टार बेल अपनी फिल्म में अच्छा दिखने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं।
'गुलाब गैंग' में माधुरी दीक्षित
मुंबई .(देश दुनिया)। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की आने वाली फिल्म 'गुलाब गैंग' की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी, जहां माधुरी इस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं. वहीं यह अनुभव सिन्हा की निर्माता के तौर पर पहली फिल्म है. 45 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि सोमिक सेन के साथ पोशाकों और 'गुलाब गैंग' के कार्यक्रम की समीक्षा की जा रही है. फिल्म अच्छी लग रही है. इसमें हर किसी के लिए कुछ न कुछ है. अभिनय, नृत्य, गीत और एक्शन, बहुत उत्साहित हूं. उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू हो जाएगी, फिल्म अगले वर्ष मार्च में प्रदर्शित हो जानी चाहिए.माधुरी आखिरी बार वर्ष 2007 में आई फिल्म 'आजा नचले' में नजर आईं थी. वह इस वक्त छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 5' में जज की भूमिका निभा रही हैं.अभिनेत्री वर्ष 2010 में आई हिट फिल्म 'इश्किया' के संस्करण 'डेढ़ इश्किया' में भी नजर आएंगी. 'डेढ़ इश्किया' का निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं.
Subscribe to:
Posts (Atom)















