मुंबई.(देश दुनिया). मर्डर-2 के अभिनेता इमरान हाशमी के मुताबिक फिल्म में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस की हाट अदाओं का जलवा है. गाजियाबाद में फिल्म के प्रचार के दौरान हाशमी ने कहा कि मर्डर की तरह मर्डर 2 भी हिट रहेगी. सस्पेंस थ्रिलर के साथ-साथ फिल्म मे अच्छे गाने और जैकलीन की अदाएं दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी. कार्यक्रम में मौजूद फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट ने कहा कि फिल्म 8 जुलाई को रिलीज की जायेगी. यह फिल्म सभी को ध्यान में रखकर बनाई गई है. फिल्म से जुड़े मुकेश भट्ट ने कहा कि युवाओं को यह फिल्म खास पसंद आयेगी. फिल्म में रोमांस के साथ थ्रिलर और अच्छे गाने दर्शकों को जरूर लुभायेंगे.
Total Pageviews
Monday, July 4, 2011
शादी की तैयारी में रागनी खन्ना
मुंबई.(देश दुनिया). टेलीविजन धारावाहिक 'ससुराल गेंदा फूल' और रियलिटी डांस शो 'झलक दिखलाजा' से सुर्खियों में आई अभिनेता गोविंदा की भांजी रागनी खन्ना शादी की तैयारी कर रही है। आजकल रागिनी अपने एक उद्योगपति मित्र जेसल आर्य के साथ नजदीकियां बढ़ा रही हैं। जल्द ही वे उससे शादी भी करने वाली है। इतना ही नहीं अगर सब कुछ ठीक रहा तो रागिनी टेलीविजन और फिल्मी दुनिया से खुद को दूर कर लेगी। हालांकि अभी रागिनी ने इस मामले से अभी दोस्तो और प्रशंसकों को दूर ही रखा है। दरअसल रागिनी और जेसल खुद को लोगों से दूर रखने की बहुत कोशिश करते है, लेकिन धारावाहिक ससुराल गेंदा फूल की सफलता की पार्टियों में रागनी के साथ दिख ही जाते हैं।
मारिया की रिहाई के खिलाफ निकाली रैली
मुंबई. (देश दुनिया). नीरज ग्रोवर हत्याकांड में शामिल कन्नड़ अभिनेत्री मारिया सुसयराज को रिहा किए जाने के खिलाफ और मृतक के लिए न्याय की मांग के समर्थन में टेलीविजन जगत की हस्तियों समेत अन्य लोगों ने यहां रैली निकाली। रैली की अगुवाई ग्रोवर के मित्र और फिल्म निर्माता अशोक पंडित कर रहे थे। इसके अलावा अभिनेता रजा मुराद, टीवी अभिनेत्री जया भट्टाचार्य, अभिनेत्री और वीडियो जॉकी तेज सिद्धू समेत अन्य लोगों ने भी रैली में शिरकत की। विरोध प्रदर्शन की शुरुआत मलाड स्थित धीरज सोलितेयर भवन से की गई, जहां ग्रोवर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। रैली यहां से निकलकर जुहू तक गई। पंडित ने कहा कि पहले पुलिस ने 15 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को रैली की अनुमति नहीं है। बाद में कांग्रेस सांसद संजय निरुपम के हस्तक्षेप करने पर उन्हें रिहा कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से बात करने के बाद हमें विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई।
धमाल सिरीज की अगली फिल्म टोटल धमाल
मुंबई. (देश दुनिया). फिल्म डबल धमाल को मिले अच्छे रेस्पांस के बाद इसके निर्माता और निर्देशक इंद्र कुमार का हौंसला काफी बुलंद है। यही वजह है कि अब वे धमाल सिरीज की अगली फिल्म के बारे में सोचने लगे हैं। 2007 में धमाल रिलीज हुई थी और इसे बॉक्स ऑफिस पर हिट करार दे दिया था। धमाल के हिट होते ही इसके सीक्वल के बारे में सोचा जाने लगा था। चूंकि इसके लीड कलाकारों संजय दत्त, अरशद वारसी और रितेश देशमुख के पास तारीखों का टोटा था, इसलिए इसके सीक्वल के निर्माण में थोड़ा ज्यादा समय लग गया। इंद्र कुमार का कहना है कि टोटल धमाल में ज्यादातर कलाकार डबल धमाल के ही रहेंगे, लेकिन जलेबी बाई यानी मल्लिका के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। क्या मल्लिका से इंद्र कुमार का पंगा हो चुका है? जानकारों का तो यही कहना है कि इंद्र कुमार मल्लिका के एटीट्यूट से तंग आ चुके हैं। फिल्म के प्रमोशन की शुरूआत में तो मैडम एम ने पूरा ध्यान दिया, परंतु बाद में उनके नखरे शुरू हो गए। कई बार तो ऐसा हुआ कि वे प्रमोशनल कार्यक्रमों से बिना बताए ही गायब हो गईं। स्टेज से इंद्र कुमार उनका नाम पुकारते रहे, लेकिन तब तक मल्लिका गुल हो चुकी थीं। टोटल धमाल में मल्लिका को लेने के बारे में इंद्र कुमार का कहना है कि अभी इस बारे में कुछ भी कहने का कोई मतलब नहीं। फिलहाल तो वे डबल धमाल की सफलता का मजा ले रहे हैं। टोटल धमाल की स्क्रिप्ट में मल्लिका की जरूरत होगी, तभी उन्हें लिया जाएगा।
Sunday, July 3, 2011
फिल्म के लिये महात्मा गांधी का प्रिय भजन
मुंबई.(देश दुनिया). दिग्गज संगीतकार भूपेन हजारिका ने गांधी टू हिटलर फिल्म के लिये महात्मा गांधी का प्रिय भजन वैष्णव जन तो गाया है। फिल्म के सह़-निर्माता और पटकथा लेखक नलिन रंजन सिंह के अनुसार, द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि में फिल्म का संगीत तैयार किया गया है। एडोल्फ हिटलर की भूमिका में रघुबीर यादव और उनकी प्रेमिका इवा बारून की भूमिका में नेहा धूपिया हैं। फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी जबकि इसका संगीत सात जुलाई को लांच होगा। असमिया संगीत के इस प्रतिष्ठित कलाकार की उम्र 86 वर्ष हो गयी है और उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। मुंबई के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। गीतकार पल्लवी मिश्रा के मुताबिक रिकार्डिंग के बाद अपनी आवाज सुनकर हजारिका काफी रोमांचित थे।
शिल्पा और राज के रिश्ते में आई दरार
मुंबई. (देश दुनिया). अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके एनआरआई उद्योगपति जीवनसाथी राज कुंद्रा के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। राज के बारे में इस तरह की बातें कुछ ब्लॉग्स पर बताई जा रही हैं। राज कुंद्रा इन दिनों एक गॉर्जियस लड़की के नजदीक हैं। यह महिला दरअसल लंदन के एक हेयर ट्रांसप्लांट क्लीनिक में असिस्टेंट है। जहां राज अपने बालों की ग्राफ्टिंग के सिलसिले में जाते रहे हैं। लंदन में बसे कुछ इंटरनेट ब्लॉगर्स और ट्विटर पर यह खबर बहुत तेजी से चल रही है। जो खबर चर्चा में है वह यह कि, दो बार विवाहित एक एनआरआई बिजनेस मैन और बॉलीवुड ब्यूटी के पति ने एक क्लीनिक असिस्टेंट को यूरोपियन हॉलीडे गिफ्ट किया है। इस खबर का सूत्र लंदन का एक डॉक्टर पता चल रहा है। दरअसल राज ने क्लीनिक में यह बताकर गलती कर दी है कि वह शिल्पा शेट्टी के पति हैं। चूंकि शिल्पा ब्रिटेन में ‘बिग ब्रदर’ की विजेता हैं इसलिए वहां वह काफी जाना-पहचाना हुआ नाम हैं। इंटरनेट ब्लॉगर्स के अनुसार, ‘हेयर ट्रांसप्लांट क्लीनिक पर काम करने वाले डॉक्टर का यह भी कहना है कि जब से इस युवती को यूरोपियन हॉलीडे दिया गया, उसके बाद से वह वापस काम पर नहीं आई। अब यही डॉक्टर बॉलीवुड के अपने अन्य क्लाइंट्स को यह बात बता रहा है।’ दो साल पहले 2009 में दोनों परिणय सूत्र में बंधे थे।
राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन स्थापित करेगी सरकार
मुंबई.(देश दुनिया).केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अम्बिका सोनी ने कहा है कि सरकार जल्दी ही एक राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन (एनएफएचएम) स्थापित करेगी, जो पूरे देश की फिल्मी विरासत को डिजीटलीकृत करेगा। सोनी ने अपने मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में कहा था कि योजना आयोग ने एनएफएचएम के गठन के लिए हाल ही में 6.60 अरब रुपये की राशि को स्वीकृति दी है। एनएफएचएम भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार (एनएफएआई), राष्ट्रीय फिल्म विकास प्राधिकरण (एनएफडीसी), फिल्म्स डिवीजन (एफडी), फिल्म महोत्सव निदेशालय (डीएफएफ) और चिल्ड्रंस फिल्म सोसायटी ऑफ इंडिया (सीएफएसआई) सहित देशभर में अन्य विभागों में संरक्षित फिल्मों को डिजीटलीकृत करने पर जोर देगा।
मारिया सुसाइराज पर फिल्म बनाएँगे रामगोपाल वर्मा
मुंबई.(देश दुनिया). मशहूर निर्देशक रामगोपाल वर्मा नीरज ग्रोवर हत्याकाण्ड पर फिल्म बनाना चाहते हैं। वर्मा ने हत्याकाण्ड में दोषी मारिया सुसाइराज को बतौर हीरोइन लेने की भी बात कही है। रामगोपाल वर्मा के इस कदम से बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां नाराज है। नीरज के पिता भी रामू के इस कदम से काफी आहत हैं। मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल का कहना है कि नीरज ग्रोवर हत्याकाण्ड में सनसनी है इसलिए रामगोपाल वर्मा इसे कैश करना चाहते हैं। बेनेगल ने कहा कि वह ऎसी चीजे पसंद नहीं करते क्योंकि यह बहुत भयानक है। उन्होंने कहा कि कोई इतना नीचे नहीं गिर सकता। नीरज ग्रोवर के पिता अमरनाथ ग्रोवर कहना है कि उनके बेटे की हत्या का मजाक न बनाया जाए। अगर राम गोपाल वर्मा को फिल्म बनानी ही है तो उन्हें कम से कम एक बार हमसे बात तो करनी चाहिए थी। लेकिन रामगोपाल वर्मा का इन बातों पर कोई असर नहीं हो रहा है। रामू का कहा है कि फिल्म प्रचार के लिए ही होती है और अगर कोई यह कहता है कि मैं प्रचार के लिए फिल्म बनाता हूं तो इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है। वहीँ, मारिया जल्द ही एक रियलिटी शो का हिस्सा भी बन सकती है।
श्वेता तिवारी के पति राजा चौधरी को मिली फिल्म
मुंबई.(देश दुनिया). श्वेता तिवारी के पति और संघर्षरत बॉलीवुड कलाकार राजा चौधरी को अंतत: एक फिल्म मिल ही गई है। आनंद बलराज निर्देशित इस फिल्म का नाम है ‘दाल में कुछ काला है’, जिसमें शक्ति कपूर भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस तरह राजा के लिए यह फिल्म बॉलीवुड में उनकी डेब्यू साबित होगी। गौरतलब है कि पहले फिल्म में नायिका के लिए वीना मलिक को साइन किया गया था, लेकिन अब किसी दूसरी नायिका को लिया जाएगा। राजा चौधरी को बतौर नायक लेने के बाद इस फिल्म की शूटिंग के लिए पुणे का चयन किया गया है, क्योंकि जिलाबदर होने के कारण राजा मुंबई नहीं आ सकते हैं। इसकी शूटिंग स्टार्ट टू फिनिश अंदाज में निपटाई जाएगी।
स्कारलेट कीलिंग पर फिल्म 'अंजुना बीच'
मुंबई. (देश दुनिया). बॉलीवुड निर्माता सिकंदर खान की नई फिल्म 'अंजुना बीच' साल 2008 में गोवा में एक ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट कीलिंग पर हुए यौन हमले और फिर उसकी हत्या होने की कहानी पेश करेगी। इस वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म 'अंजुना बीच' 29 जुलाई को प्रदर्शित होने जा रही है। तीन साल से पहले स्कारलेट अंजुना बीच पर मृत अवस्था में मिली थीं। इतालवी मूल की यूक्रेनाई मॉडल व अभिनेत्री नतालिया कोझीनोवा ने फिल्म में स्कारलेट की भूमिका निभाई है। नतालिया कहती हैं कि फिल्म में स्कारलेट को जिंदगी से प्यार करने वाली एक युवती के रूप में पेश किया गया है। नतालिया ने कहा, "फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है। इसमें स्कारलेट का बचाव किया गया है, जैसे कि इसमें बताया गया है कि वह नशा नहीं करती थी। यह फिल्म विदेशी सैलानियों के पक्ष में बनी है। नतालिया बताती हैं कि वह भारत आने से पहले इटली में मॉडल के रूप में काम कर रही थीं। उन्होंने कहा, निर्देशक शकील सैफी ने मूझसे पूछा कि क्या मैं यह किरदार कर सकती हूं। उस समय मुझे हिंदी नहीं आती थी लेकिन बाद में मैं अपने संवाद भी हिंदी में बोल सकी।" फिल्म में किरण कुमार व ईरानी अभिनेत्री फरहानाज ने भी अभिनय किया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)









