Total Pageviews

Monday, July 4, 2011

शादी की तैयारी में रागनी खन्ना


मुंबई.(देश दुनिया). टेलीविजन धारावाहिक 'ससुराल गेंदा फूल' और रियलिटी डांस शो 'झलक दिखलाजा' से सुर्खियों में आई अभिनेता गोविंदा की भांजी रागनी खन्ना शादी की तैयारी कर रही है। आजकल रागिनी अपने एक उद्योगपति मित्र जेसल आर्य के साथ नजदीकियां बढ़ा रही हैं। जल्द ही वे उससे शादी भी करने वाली है। इतना ही नहीं अगर सब कुछ ठीक रहा तो रागिनी टेलीविजन और फिल्मी दुनिया से खुद को दूर कर लेगी। हालांकि अभी रागिनी ने इस मामले से अभी दोस्तो और प्रशंसकों को दूर ही रखा है। दरअसल रागिनी और जेसल खुद को लोगों से दूर रखने की बहुत कोशिश करते है, लेकिन धारावाहिक ससुराल गेंदा फूल की सफलता की पार्टियों में रागनी के साथ दिख ही जाते हैं।

No comments:

Post a Comment