मुंबई.(देश दुनिया). मर्डर-2 के अभिनेता इमरान हाशमी के मुताबिक फिल्म में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस की हाट अदाओं का जलवा है. गाजियाबाद में फिल्म के प्रचार के दौरान हाशमी ने कहा कि मर्डर की तरह मर्डर 2 भी हिट रहेगी. सस्पेंस थ्रिलर के साथ-साथ फिल्म मे अच्छे गाने और जैकलीन की अदाएं दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी. कार्यक्रम में मौजूद फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट ने कहा कि फिल्म 8 जुलाई को रिलीज की जायेगी. यह फिल्म सभी को ध्यान में रखकर बनाई गई है. फिल्म से जुड़े मुकेश भट्ट ने कहा कि युवाओं को यह फिल्म खास पसंद आयेगी. फिल्म में रोमांस के साथ थ्रिलर और अच्छे गाने दर्शकों को जरूर लुभायेंगे.

No comments:
Post a Comment