मुंबई.(देश दुनिया). आने वाली फिल्म 'डेली बेली' के गीत 'डी.के.बोस' से मशहूर हो चुके संगीतकार राम सम्पत कहते हैं कि वह हिंदी फिल्मों में संगीत के इस्तेमाल में नयापन लाना चाहते थे। आमिर खान के निर्माण में बनी वयस्क हास्यप्रधान फिल्म 'डेली बेली' में इमरान खान, वीर दास ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म के अन्य प्रयोगात्मक गीतों में 'जा चुड़ैल', 'नकदवाले डिस्को, उधारवाले खिसको', 'सैगल ब्लूज' और 'स्विटी तेरा प्यार चाहिदा' शामिल हैं। सम्पत ने कहा कि यह सोचा-समझा प्रयास था कि इस फिल्म का संगीत कुछ अलग हो क्योंकि यह परम्परागत बॉलीवुड फिल्म नहीं है। हम हमारी फिल्मों में संगीत के इस्तेमाल में नयापन लाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं बॉलीवुड के परम्परागत संगीत से कुछ अलग देने का अवसर खोज रहा था और इस फिल्म में मुझे कुछ नया करने का पर्याप्त अवसर मिला। फिल्म के अन्य गीत भी लोकप्रिय हो रहे हैं लेकिन 'डी.के. बोस' गीत को तुरंत ही भारी लोकप्रियता मिल गई है। सम्पत इससे पहले 'खाकी', 'फेमिली', 'आगे से राइट' और 'लव का दी एंड' जैसी फिल्मों में संगीत दे चुके हैं। 'डेली बेली' के संगीत की सफलता के विषय में पूछने पर उन्होंने कहा कि हम जानते थे कि लोगों को गीत पसंद आएंगे लेकिन यह नहीं पता था कि इतनी जल्दी ये गीत इतने लोकप्रिय हो जाएंगे। लोग जिस तरह इन गीतों से जुड़ गए हैं उसे देखकर हम आश्चर्यचकित हैं। यह फिल्म एक जुलाई को प्रदर्शित होगी।
Total Pageviews
Thursday, June 23, 2011
सलमान की चाहत, ऐश करें फुटबाल टीम तैयार
मुम्बई.(देश दुनिया). ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रेग्नेट होने पर उनके पूर्व प्रेमी और फिल्म अभिनेता सलमान खान ने बधाई दी है। सलमान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं अमिताभ बच्चन,अभिषेक और ऐश्वर्या को बधाई देना चाहूंगा। सलमान ने कहा कि वह जल्द ही चाचा बनने वाले हैं। सलमान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अभिषेक और एश्वर्या पूरी फुटबाल टीम तैयार करेंगे। उल्लेखनीय है कि 1999 में ऎश और सलमान साथ थे लेकिन 2001 में सलमान से अलग होने क बाद ऎश ने 2007 में अभिषेक से शादी कर ली थी।
इराक में होगी ‘एक था टाइगर’ की शूटिंग
मुंबई.(देश दुनिया). निर्देशक कबीर खान ने अपनी नई फिल्म ‘एक था टाइगर’ की शूटिंग इराक में करने का फैसला लिया है। उन्हें ना केवल इराकी सरकार ने इजाजत दी है बल्कि सुरक्षा देने का वादा भी किया है। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है और इसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ प्रमुख भूमिकाएँ निभा रहे हैं। सलमान भी इराक जाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कबीर खान इससे पहले काबुल एक्सप्रेस और न्यूय़ोर्क जैसी फिल्में बना चुके हैं। काबुल एक्सप्रेस को उन्होंने अफगानिस्तान में फिल्माया था तो न्यूयॉर्क की शूटिंग अमेरिका में हुई थी।
हज यात्रा पर जायेंगे शाहरुख खान
मुंबई. (देश दुनिया). शाहरुख खान बॉलीवुड को छोड़कर हज यात्रा पर जा रहे हैं। इस खबर को सुनकर आप चौंक गए ना? लेकिन खबर यह है कि शाहरुख एक फिल्म में ऐसे मुस्लिम शख्स का किरदार निभाने जा रहे हैं, जो अपनी पत्नी के साथ ‘हज’ पर जाना चाहता है। इस फिल्म का निर्देशन और कोई नहीं शाहरुख के खास दोस्त करण जौहर करेंगे। इस आगामी परियोजना की कहानी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम फिल्म ‘अडामिंडे माकन अबू’ से प्रेरित है। करण ने 25 लाख रुपए में इस फिल्म के अधिकार खरीद लिये हैं। फिल्म एक मुस्लिम दंपति की हज यात्रा की कहानी है, जिसमें यह दिखाया गया है कि उन्हें इस दौरान किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वास्तविक फिल्म में ये दंपति दादा-दादी हैं, लेकिन शाहरुख के लिए कहानी में थोड़ा बदलाव किया जाएगा।
अभिषेक बच्चन बनेंगे बिजनेसमैन
मुंबई. (देश दुनिया). एबी कॉर्प के बैनर तले फिल्म निर्देशक पुरी जगन्नाथ की दूसरी फिल्म बिजनेसमैन होगी. इसके मुख्य अभिनेता अभिषेक बच्चन होंगे. ‘बिजनेसमैन’ एक एक्शन फिल्म होगी.फिल्म ‘युवा’ के बाद से ही पुरी अभिषेक के साथ फिल्म करना चाहते थे, लेकिन अभिनेता की तारीख की समस्या के कारण वह फिल्म रुकी हुई थी.
आइफा में शामिल नहीं सलमान और बच्चन परिवार
मुंबई.(देश दुनिया).टोरंटो में शुरू हो रहे तीन दिवसीय आइफा पुरस्कार समारोह में सुपर स्टार सलमान खान और बच्चन परिवार शामिल नहीं होगा। बच्चन परिवार पिछले साल भी इस समारोह में शामिल नहीं हुआ था। अमिताभ बच्चन आइफा के जन्म (वर्ष 2000) से ही उसके ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। सलमान खान का कहना है कि वह अपनी फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण समारोह में भाग नहीं ले पाएंगे। उनका कहना है, ‘‘पिछले साल आइफा में परफॉर्म करके बहुत अच्छा लगा था मगर इस साल मैं अपनी फिल्म बॉडीगार्ड की शूटिंग में व्यस्त हूं।’’ उनसे पूछने पर कि क्या वह समारोह को ‘मिस’ करेंगे उन्होंने तत्काल जवाब दिया ‘‘इस साल आइफा जरूर मुझे मिस करेगी।’’ हालांकि शाहरुख खान पांच साल बाद इस बार आइफा समारोह में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। समारोह में करण जौहर, दीया मिर्जा और जायद खान जैसे सितारे शामिल होंगे।
मैं मौलिक चीजों में ही विश्वास करता हूं
मुंबई. (देश दुनिया).बिग बी जल्द ही फिल्म बुङ्ढा होगा तेरा बाप में अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आ रहे हैं। इस फिल्म के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया है कि वह बेहद खुश हैं कि उन्हें आज भी ऐसे किरदारों को निभाने का मौका मिलता है। अमिताभ बच्चन की दो फिल्मों अग्निपथ और सत्ते पे सत्ता का रीमेक बन रहा है। लेकिन बिग बी रीमेक फिल्मों में न तो काम करना पसंद करते हैं और न ही उनकी कंपनी रीमेक फिल्मों का निर्माण करना पसंद करेगी। यह बात खुद अमिताभ बच्चन ने बातचीत के दौरान कही है कि उन्हें रीमेक फिल्मों में काम करने में मजा नहीं आता। हां अगर कोई और बना रहा है तो मैं उस पर कोई कमेंट नहीं कर सकता। लेकिन मेरे लिए ओरिजनल का मतलब ओरिजनल ही होता है। मैं मौलिक चीजों में ही विश्वास करता हूं, अभिषेक को भी रीमेक फिल्मों में काम करना पसंद नहीं।लेकिन मुझे यह भी नहीं पता कि भविष्य में हो सकता है कि अभिषेक को रीमेक फिल्मों में काम करना भी पड़े। लेकिन मेरी और उनकी यही कोशिश होती है कि हम रीमेक फिल्मों में काम न करें। आप गौर करें तो मेरे दौर में लोग दिलीप कुमार को देवदास मानते थे। आज के जेनरेशन जानते ही नहीं कि दिलीप कुमार पर आधारित कोई देवदास बनी थी। उन्हें तो शाहरुख खान याद हैं।
Wednesday, June 22, 2011
कमीने के सीक्वल में प्रियंका चोपड़ा नहीं
मुंबई.(देश दुनिया). शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज कमीने के सीक्वल में साथ काम करेंगे। हालांकि चौंकाने वाली बात ये है कि प्रियंका चोपड़ा सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। इस रोल के लिए प्रियंका यानी पिग्गी चॉप्स को कुछ अवॉड्र्स भी मिले थे। उनके सीक्वल में ना होने की वजह शाहिद से ब्रेकअप है। कुणाल कोहली की फिल्म के बाद अब वे शाहिद के साथ कोई और फिल्म नहीं करना चाहती हैं। सूत्रों का कहना है कि ऎसा नहीं है। प्रियंका और शाहिद के रिश्तों के कारण नहीं बल्कि प्रियंका इसलिए इस फिल्म में नहीं हैं क्योंकि वे सीक्वल के लिए फिट नहीं थीं। विशाल इन दिनों कमीने 2 की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। वे पहले अजय देवगन के साथ एक फिल्म करेंगे जिसे अजय, कुमार मंगत और वे खुद को-प्रोडयूस कर रहे हैं। इसके बाद वे कमीने 2 की शूटिंग करेंगे। इस रोल के लिए शाहिद को दोबारा खास तैयारी करना होगी। कमीने 2 के बाद विशाल 2 स्टेट्स डायरेक्ट करेंगे जिसमें शाहरूख खान होंगे। फरवरी में शाहिद और विशाल के बीच पैचअप हुआ। ये शाहिद के बर्थडे का मौका था। दोनों अमोल गुप्ते की एक फिल्म की स्क्रीनिंग में भी मिले थे। अमोल गुप्ते ने कमीने में मुख्य विलन की भूमिका निभाई थी
ऎश्वर्या राय जल्द ही बनेगी माँ दुनिया
मुंबई.(देश दुनिया).सदी के महानायक फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के आंगन में जल्द ही किलकारी गूंजने वाली हैं। बिग बी दादा बनने वाले हैं। बिग बी मंगलवार को टि्वटर पर खुशखबरी सार्वजनिक की। बिग बी ने लिखा कि उनकी बहू ऎश्वर्या राय बच्चन गर्भवती हैं। अभिषेक पिता और वह दादा बनने वाले हैं। इस खबर के बाद बिग बी को बधाईयों देने वालों का तांता लग गया है। बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों ने बिग बी को बधाई दी है। ऎश्वर्या और अभिषेक की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। पिछले कुछ महीनों से ऎश्वर्या के मां बनने की खबरें आ रही थी लेकिन अब ऎश्वर्या के प्रवक्ता ने भी इस खबर की पुष्टि की है।
मुंबई में होगी जेम्स बॉन्ड की फिल्म की शूटिंग
मुंबई.(देश दुनिया). 28 साल के लंबे इन्तजार के बाद जेम्स बॉन्ड सीरीज की अगली फिल्म की शूटिंग मुंबई मे की जाएगी। जेम्स बॉन्ड की भूमिका में डेनियल क्रेग मुंबई की गलियों में शूटिंग करते दिखेंगे। इससे पहले 1983 में आई फिल्म ऑक्टोपुसी ही बॉन्ड सीरीज की एक मात्र फिल्म है जिसकी शूटिंग भारत में हुई है। एक्शन से भरपूर जेम्स बॉन्ड की अगली मूवी की शूटिंग मुंबई के बिग एनडी स्टूडियो में की जाएगी। रिपोर्टो के अनुसार फिल्म की शूटिंग लगभग तीन हफ्ते चलेगी। फिल्म की लोकेशन तय करने के लिए ऑस्कर विजेता निर्देशक सैम मेंडिस और डिजायनर टेरी बैंबर अप्रेल 2011 में मुंबई आए थे। फिल्म का पहला दृश्य मुंबई में ही शूट किया जाएगा जिसमें हीरो एक आदमी का पीछा कर रहा होता है।
Subscribe to:
Posts (Atom)









