मुंबई. (देश दुनिया). विद्या बालन अब अपनी आने वाली फिल्म की तैयारी कर रही हैं जिसमें वो प्रेगनेंट महिला का किरदार निभाने वाली हैं। वो औरत अपने खोए हुए पति की तलाश करती है। यह फिल्म हॉलीवुड की फिल्म किल बिल पर आधारित है, जिसका निर्देशन सुजॉए घोष कर रहे हैं। इस रोल के बारे में विद्या का कहना है कि जब मैं कॉलेज में थी तब प्रेगनेंट महिलाओं की नकल किया करती थी। दरअसल वो थोड़ी दूर चलती है और रूक कर सांस लेती है कुछ ऐसा ही मैं भी किया करती थी। इस फिल्म की शूटिंग कलकत्ता में होने वाली है और विद्या को कलकत्ता काफी पसंद है।
Total Pageviews
Friday, November 11, 2011
Thursday, November 10, 2011
सोनाक्षी ने रेस-2 छोड़ दी
मुंबई. (देश दुनिया). सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग के सीक्वेल के लिए अब्बास-मस्तान की रेस-2 छोड़ दी है। पहले उन्होंने इस फिल्म को खुशी-खुशी साइन कर लिया था। अब जब उसकी शूटिंग की तारीख दबंग-2 से टकराने लगी तो उन्होंने रेस-2 से किनारा कर लिया। उन्होंने अरबाज खान से फिल्म में काम करने के अपने वादे को तरजीह दी। इस फिल्म में उन्हें एक बार फिर सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। उनके इस फैसले से अब्बास-मस्तान के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। वह शूटिंग शुरू करने की सारी तैयारी कर चुके थे, लेकिन दबंग गर्ल के इंकार कर देने से उनकी सारी तैयारी धरी रह गई।
माई गर्लफ्रेंड इज एन एजेंट का रीमेक बनेगा
मुंबई. (देश दुनिया). निर्देशक इम्तियाज अली वर्ष 2009 में बनी एक कोरियाई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म माई गर्लफ्रेंड इज एन एजेंट का रीमेक बनाने जा रहे हैं। यूटीवी मोशन पिक्चर ने आज घोषणा की है कि इस फिल्म का निर्माण इम्तियाज अली की पत्नी प्रीति अली करने जा रही है। बास्को-सीजर के कोरियोग्राफर बास्को इस फिल्म को निर्देशित करेंगे। अली ने कहा कि मेरे लिए यह काफी उत्साहजनक है कि बास्को इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। मुझे नहीं लगता है कि जितने लोगों को मैं जानता हूं वे बास्को की तरह कामेडी केा पर्दे पर उतार पाने में माहिर हैं। इस फिल्म की कहानी दो जासूसों की है जो एक बार प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन रूस के एक अपराध संगठन को आधुनिक रसायनिक हथियान चोरी करने से रोकने के काम में लगे हुए ए जासूस अब एक-दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं। यूटीवी मोशन पिक्चर के सीईओ सिद्धार्थ राय कपूर ने कहा कि इस फिल्म में इम्तियाज, प्रीति और बास्को का जुड़ना सुखद है।
चित्रांगदा सिंह लगाएगी ठुमके
मुंबई. (देश दुनिया). शिरीष कुंदर की आने वाली फिल्म जोकर में चित्रांगदा सिंह एक आइटम सांग में ठुमके लगाती नजर आएंगी। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का भी आइटम सांग है। चित्रांगदा काफिराना गाने में डांस करेंगी जिसको फराह खान ने कोरियाग्राफ किया है। निर्देशक शिरीष का कहना है कि सोनाक्षी का आइटम चित्रांगदा से बिल्कुल अलग है। चित्रांगदा ने इससे पहले इस तरह का सेक्सी डांस नहीं किया है। इस आइटम सांग में दर्शक चित्रांगदा को जरूर पसंद करेंगे।
"कॉरपोरेट" का गाना अब "हीरोइन" में
मम्बई. (देश दुनिया). मधुर भंडारकर की फिल्म "कॉरपोरेट" के लिए रिकॉर्ड किया गया एक गाना अब उनकी फिल्म "हीरोइन" में इस्तेमाल किया जाएगा। लता मंगेशकर की आवाज में रिकॉर्ड किए गए इस गीत के बोल हैं "क्यों यहां होता है जो यहां होता है...।" मधुर की फिल्मों "पेज थ्री", "जेल" और "कॉरपोरेट" में संगीत दे चुके शमीर टंडन के मुताबिक, यह गाना साल 2006 में रिलीज फिल्म "कॉरपोरेट" के लिए रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन फिल्म की थीम के साथ यह फिट नहीं बैठ रहा था, इसलिए हमने इसका इस्तेमाल न करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि मधुर ने कुछ दिन पहले फोन करके इसे "हीरोइन" में इस्तेमाल करने की बात कही। टंडन ने कहा कि इन दिनों लता मंगेशकर कम ही गाती हैं, ऎसे में उनकी आवाज में इस गीत के आने से फैंस खुश होंगे। फिल्म में करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
भविष्य देख सकती है फ्रीडा
मुंबई. (देश दुनिया). अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो ने नई हॉलीवुड फिल्म इम्मोर्टल्स में एक ऐसी पुजारिन की भूमिका निभाई है, जो भविष्य देख सकती है। फ्रीडा कहती हैं कि यदि उनके पास वास्तव में ऐसी शक्ति होती तो वह एक महिला के तौर पर फिल्मी दुनिया में अपना करियर लंबा रखतीं। मुझे लगता है कि फिल्मोद्योग में महिलाओं का करियर ज्यादा लम्बा नहीं होता। तरसेम सिंह के निर्देशन में बनी इम्मोर्टल्स में फ्रीडा के अलावा हेनरी कैविल, मिकी राउरके और ल्यूक ईवांस ने अभिनय किया है।
आमिर खान की अगली फिल्म तलाश होगी
मुंबई. (देश दुनिया). बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की रानी मुखर्जी और करीना कपूर के साथ आने वाली अगली फिल्म का शीर्षक तलाश होगा। रीमा काग्ती के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के लिए राजदार या धुंआ जैसे कई नामों पर विचार किया गया था। आमिर, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ इस फिल्म के को-प्रोड्युसर हैं। दस साल पहले इस तिकड़ी ने दिल चाहता है में साथ काम किया था।
आमिर लंबे समय के बाद रानी के साथ नजर आएंगे जबकि करीना के साथ वह थ्री इडियट के पश्चात बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।
तुर्की में एक था टाइगर की शूटिंग
मुंबई. (देश दुनिया). सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म एक था टाइगर की शूटिंग इन दिनों तुर्की के दक्षिणपूर्वी प्रांत मर्दिन में चल रही है। शूटिंग मर्दिन के अलावा इस्तांबूल और अनाताल्या शहर में भी होगी। यह फिल्म के एक साथ 25 देशों में रिलीज होने की योजना है। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने कहा कि वह मर्दिन के एतिहासिक स्मारकों के प्रशंसक हैं। उन्होंने गर्मजोशी के साथ मेजबानी करने के लिए मर्दिन के लोगों को धन्यवाद भी दिया। एक था टाइगर भारतीय और पाकिस्तानी जासूसों की प्रेम कहानी है। यह जून 2012 में रिलीज होने वाली है।
Wednesday, November 9, 2011
निर्माता के आभारी हैं शाइनी आहुजा
मुंबई. (देश दुनिया). तीन साल के लंबे अंतराल के बाद भरत शाह की हॉरर फिल्म घोस्ट से बॉलीवुड में एक बार फिर से वापसी कर रहे अभिनेता शाइनी आहुजा खुद पर विश्वास करने के लिए निर्माता के आभारी हैं। हजारों ख्वाहिशें ऐसी और गैंगेस्टर जैसी फिल्मों में काम कर चुके शाइनी को मुंबई की एक फास्ट ट्रैक अदालत ने वर्ष 2009 में नौकरानी के साथ बलात्कार करने पर सात साल कैद की सजा सुनाई थी। मुंबई उच्च न्यायालय में सजा को चुनौती देने के बाद शाइनी अभी जेल से बाहर हैं। शाइनी ने सुधीर मिश्रा की फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी से अपनी फिल्मी कैरियर की शुरूआत की थी। महेश भट्ट की फिल्म गैंगेस्टर, वो लम्हे, लाइफ इन मेट्रो, भूल भुलैया, खोया खोया चांद जैसी फिल्मों से शाइनी को काफी प्रशंसा मिली थी। बड़े पर्दे पर शाइनी की अंतिम रिलीज फिल्म हाइजैक थी जिसमे उनकी अभिनेत्री ईशा देओल थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। आने वाली फिल्म घोस्ट में निर्देशन पूजा जतिन्दर बेदी ने किया है और इसमें सयाली भगत ने मुख्य अभिनेत्री की भूमिका अदा की है। यह फिल्म 16 दिसंबर को पर्दे पर आने वाली है।
Subscribe to:
Posts (Atom)









