Total Pageviews

Saturday, November 5, 2011

बेंगलुरु फिल्म महोत्सव 15 दिसंबर से


बेंगलुरु. (देश दुनिया). बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 15 से 22 दिसंबर तक होगा। इसमें 40 देशों से आई 130 विदेशी फिल्में शामिल होंगी। समारोह के निर्देशक और कर्नाटक चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष टी. एस. नागाभरन ने बताया कि समारोह में 175 फीचर फिल्में शामिल होंगी जिनमें 130 विदेशी, 30 भारतीय सिनेमा और 15 कन्नड़ सिनेमा की होंगी। कर्नाटक चलचित्र अकादमी पिछले तीन वर्षों से इस समारोह का सफल आयोजन कर रही है।

No comments:

Post a Comment