मुंबई. (देश दुनिया). अभिनेत्री अनीता राज भी अपनी दूसरी पारी शुरू करने की तैयारी में हैं। अगले साल जनवरी में उनकी फिल्म चार दिन की चांदनी रिलीज होगी। समीर कार्णिक ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में अनीता ने एक रानी का किरदार निभाया है। आखिरी बार अनीता साल 2007 में फिल्म थोड़ा लाइफ थोड़ा मैजिक में दिखाई दी थीं, लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं चली थी। उसके बाद वह अच्छी भूमिका के इंतजार में थीं। अनीता का कहना है कि उनके पति सुनील हिंगोरानी ने भी उन्हें फिर से अपना करियर शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
No comments:
Post a Comment