Total Pageviews

Monday, November 14, 2011

चित्रांगदा सिंह का निगेटिव रोल


मुंबई. (देश दुनिया). फिल्मकार सुधीर मिश्रा की अगली फिल्म में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह एक ऐसी महिला का किरदार निभा रहीं हैं, जो अपने बॉस अर्जुन रामपाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है। उनका यह किरदार, 2004 में रिलीज फिल्म ऐतराज में प्रियंका चोपड़ा के किरदार से काफी मिलता है, लेकिन सुधीर इससे सहमत नहीं हैं। वह बताते हैं कि कॉरपोरेट जगत में अपनी महत्वाकांक्षाओं के चलते जो महिलाएं अपने आत्मसम्मान को दरकिनार कर देती हैं, वह बहुत खतरनाक हो जाती है। इसका एक रूप उनकी अगली फिल्म में दिखाई देगा। सुधीर के मुताबिक, यह एक निगेटिव रोल है जिसके लिए चित्रांगदा का चयन बिल्कुल सही है। 

No comments:

Post a Comment