Total Pageviews

Wednesday, November 23, 2011

एक लड़की एक लड़की है


मुंबई. (देश दुनिया). अभिनेता अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ अपनी पहली व्यवसायिक फिल्म देसी ब्याय में अभिनय करने वाली अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने कहा है कि मुख्यधारा से अलग फिल्मों को छोड़ देने की मेरी कोई योजना नहीं है। सुधीर मिश्रा की फिल्म हजारो ख्वाहिशें ऐसी और वर्ष 2005 में आई दूसरी फिल्म काल में अभिनय करके चित्रांगदा मशहूर हो गई थी। लेकिन इसके बाद वह तीन साल के लिए बड़े पर्दे से गायब हो गई थी। फिर चित्रांगदा वर्ष 2008 में निर्देशक ओनीर की फिल्म सॉरी भाई में दिखी थी। इस साल सुधीर मिश्रा की एक और फिल्म ए साली जिंदगी में चित्रांगदा नजर आई थी। चित्रांगदा ने बताया कि व्यवसायिक सिनेमा में बहुत सारे बदलाव होते हैं जैसे मेक अप, केश साज सज्जा, धीमी गति के शॉटस आदि। भूमिका को आकर्षक बनाने के लिए आपको नाचना, ऊटपटांग कपड़े, हाई हील और लड़कियों जैसा व्यवहार को अपनाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अंत में एक लड़की एक लड़की है, हम सभी लोग इससे प्यार करते हैं। मेरे लिए यह सब करने का एक अच्छा समय था।

No comments:

Post a Comment