Total Pageviews

Tuesday, November 8, 2011

लूट है अंतिम फिल्म


मुंबई. (देश दुनिया). अभिनेत्री किम शर्मा की अंतिम फिल्म लूट है। किम ने हाल ही में केन्या के व्यवसायी अली पंजानी से विवाह किया है। वह कहती हैं मेरा विवाहित जीवन बहुत खुशहाल है। मैं भाग्यशाली और खुश हूं। लूट मेरे कठिनाई भरे फिल्मी करियर की अंतिम फिल्म है। किम को अब तीन शहरों केन्या के मोम्बासा, दुबई और मुंबई में अपना समय बांटना है। वह मानती हैं कि एक अस्तित्वहीन बॉलीवुड करियर का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा यह बॉलीवुड को मेरी विदाई है। मेरा बॉलीवुड को यह संदेश है कि मैं उससे बाद में मिलूंगी। किम ने लूट में गायक मीका के साथ अभिनय किया है।  

No comments:

Post a Comment