Total Pageviews

Saturday, April 14, 2012

यह सीधे हमारे दिल से आता है

मुंबई. (देश दुनिया).फिल्म अभिनेता आमिर खान जल्द ही सत्यमेव जयते नामक शो के साथ छोटे पर्दे पर पदार्पण करने जा रहे हैं। इसके बारे में उन्होंने कहा कि शुरूआत में वह इस परियोजना में काम करने को लेकर डरे हुए थे। उन्होंने कहा, शुरुआत में मैं इस शो को करने को लेकर डरा हुआ था क्योंकि हम अलग राह पर चल रहे थे। मैं चिंतित था। यह एक मायने में कठिन था लेकिन हम जानते थे कि हम अलग कर रहे हैं लेकिन यह सीधे हमारे दिल से आता है। उन्होंने बताया कि यह शो छह मई को सुबह 11 बजे हर रविववार रामायण और महाभारत दिखाए जाने वाले समय पर शुरू होगा। 

No comments:

Post a Comment