Total Pageviews

Tuesday, April 17, 2012

मि.भट्टी ऑन छुट्टी पर सेंसर को आपत्ति


मुंबई. (देश दुनिया). केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) की ओर से फिल्म मि.भट्टी ऑन छुट्टी के संवादों से राजनेताओं जॉर्ज बुश व मनमोहन सिंह के नाम हटाने के लिए कहा गया है। फिल्म के अभिनेता अनुपम खेर सेंसर बोर्ड के इस फैसले से हैरान हैं। 57 वर्षीय अनुपम ने ट्विटर पर लिखा, सेंसर बोर्ड ने मेरी फिल्म मि.भट्टी ऑन छुट्टी के संवादों से जॉर्ज बुश व मनमोहन सिंह के नाम गायब करने के लिए कहा है। यह हैरान करने वाली बात है। करण राजदान के निर्देशन में बनी यह फिल्म ब्रिटेन के कम्ब्रिया के लेक डिस्ट्रिक्ट की यात्रा के लिए पहुंचे भारतीय पर्यटकों के एक समूह की कहानी है। लेकिन वे एक लापता ब्रिटिश महिला की कहानी में उलझ जाते हैं।  अनुपम की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 21 जून को प्रदर्शित होगी। अनुपम ने कहा, मि.भट्टी ऑन छुट्टी एक मजाकिया फिल्म है। मैंने एक शीर्ष जासूस की भूमिका निभाई है जिसके पास राष्ट्रपति बुश के लिए एक शांति योजना है। उनका नाम गायब करना फिल्म के साथ काट-छांट करना है।

No comments:

Post a Comment