Total Pageviews

Tuesday, April 26, 2011

30 को होगी अनुराग और काल्की की शादी

मुंबई. (देश दुनिया).  फिल्मकार अनुराग कश्यप और अभिनेत्री काल्की कोचलीन के विवाह की तारीख तय हो गई है। वे 30 अप्रैल को काल्की के ऊटी स्थित घर में विवाह करने जा रहे हैं। लेकिन इस मैरिज पार्टी में केवल 40 लोगों को आमंत्रित किया गया है। ऊंटी की शादी में तो बहुत कम लोग आयेगें लेकिन मुंबई में जो पार्टी होगी वो बहुत धमाकेदार होने वाली है क्योंकि ऐसा बताया जा रहा है कि इस पार्टी में पूरा बॉलीवुड आमंत्रित की होने की उम्मीद हैं। इस बात की खबर खुद काल्की ने दी है। काल्की ने कश्यप की 'देव डी' (2009) से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। फ्रांसीसी मूल की काल्की जल्दी ही बिजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी 'शैतान' में दिखेंगी। कश्यप ने इस फिल्म का निर्माण किया है। उनकी चर्चित फिल्म 'द गर्ल इन यलो बूट्स' भी इसी साल प्रदर्शित होगी। कश्यप ने इस फिल्म का सह-लेखन किया है। यह कश्यप का दूसरा विवाह होगा। वह इससे पहले कॉलेज के दिनों की साथी आरती से विवाह कर चुके हैं और उनकी एक बेटी आलिया भी है।

No comments:

Post a Comment