Total Pageviews

Monday, April 18, 2011

"आई एम कलाम"

मुंबई. कई लोगों ने शायद नीला माधब पांडा का नाम न सुना लेकिन प्रिंस चार्ल्स  इस शख्स को बखूबी जानते हैं। प्रिंस ब्रिटिश शासन के वे पहले सदस्य हैं जो डेब्यू निर्माता पांडा की फिल्म "आई एम कलाम" की बकिंघम पैलेस में स्क्रीनिंग करवाना चाहते हैं। फिल्म का निर्माण स्माइल नामक के एक भारतीय एनजीओ ने किया है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म का प्रिंट जल्द ही लंदन ले जाया जाएगा। फिल्म में अभिनय कर चुके बॉलीवुड "बेड मैन" ने सभी हॉलीवुड मित्रों को फिल्म के ट्रेलर भेजे हैं। उन्होंने लंदन में प्रिंस चाल्र्स से फिल्म पर चर्चा की थी। चार्ल्स  ने फिल्म को शुभकामनाएं देते हुए जल्दी इसे देखने की इच्छा जताई है। उल्लेखनीय है कि फिल्म ने गोल्डी हॉन, स्टीवन सैगल, चार्ली चेपलिन की पौती के मरून चेपलिन और मैरी पेरेंट सहित कई बड़ी हॉलीवुड सेलीबे्रटीज ने देखने की इच्छा जताई है। फिल्म से भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का नाम जुड़ा होने के कारण लोग इसे देखने को उत्साहित हैं।

No comments:

Post a Comment