Total Pageviews

Sunday, April 24, 2011

कांस में ऎश्वर्या, सोनम और फ्रीडा



मुंबई. कांस फिल्म महोत्सव में तीन भारतीय अभिनेत्रियां ऎश्वर्या राय, सोनम कपूर और फ्रीडा पिंटो अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। बीते 10 सालों से लगातार इस महोत्सव में शिरकत करती रहीं ऎश्वर्या महसूस करती हैं कि इस बार कांस में भारत की मौजूदगी मजबूत होगी। ऎश्वर्या ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि कांस में हमेशा अन्य कई देशों की एक से ज्यादा लॉरिएल पेरिस महिला वक्ता होती हैं और मुझे खुशी है कि इस बार भारत को भी वही सम्मान मिला है। मुझे इस बात की खुशी है कि सोनम और फ्रीडा जैसी खूबसूरत महिलाओं को महोत्सव में आमंत्रित किया गया है और उनके साथ भारत अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा। स्पष्ट है कि महोत्सव में भारत का महत्व बढ़ रहा है। ऎश्वर्या को कांस में लॉरिएल पेरिस का प्रतिनिधित्व करते हुए एक दशक हो गया। वह 64वें कांस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 11 मई को आयोजित होने वाले शुभारम्भ समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। वह अगले दिन भी महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। वह कहती हैं कि कांस में लॉरिएल पेरिस का प्रतिनिधित्व करना बहुत खुशी की बात है और लगातार 10वें साल इसका अनुभव करना और भी जबरदस्त होगा। ऎश्वर्या, सोनम और फ्रीडा सौंदर्य प्रसाधन निर्माता कम्पनी लॉरिएल की ओर से कांस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। समारोह में पहली बार तीन भारतीय अभिनेत्रियां भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। पिछले 14 सालों से लॉरिएल कम्पनी ही कांस महोत्सव में मेकअप की जिम्मेदारी संभाल रही है जबकि सोनम और फ्रीडा पहली बार इस समारोह में शामिल हो रही हैं। सोनम 15 मई को महोत्सव का हिस्सा बनेंगी। सोनम कहती हैं कि वह हमेशा से कांस में शामिल होने का सपना देखती थीं और वह इसके लिए लॉरिएल को धन्यवाद देती हैं। फ्रीडा 19 मई को महोत्सव में शामिल होंगी। वह कहती हैं कि हर कलाकार की तरह वह भी कांस में शामिल होना चाहती थीं।

No comments:

Post a Comment