Total Pageviews

Sunday, April 24, 2011

'डियर फ्रेंड हिटलर' रिलीज के लिए तैयार

मुंबई. फिल्म फंस गए रे ओबामा में नेहा धूपिया का लेडी गब्बर वाला रोल काफी सराहा गया था। अब उनकी नई फिल्म 'डियर फ्रेंड हिटलर' रिलीज के लिए तैयार है। नेहा इसमें रघुबीर यादव के साथ नजर आएंगी। उन्होंने फिल्म में हिटलर की प्रेमिका ईवा ब्राउन का रोल किया है। उनका कहना है कि इस फिल्म में अपने लुक के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। बकौल नेहा, ‘ईवा का कैरेक्टर काफी रहस्यमय है, जिसके लिए मैनें अपने लुक को चेंज किया है।’ फिल्म का निर्देशन राकेश रंजन कुमार ने किया है, जिनकी यह पहली फिल्म है। मकाऊ में सिटी ऑफ ड्रीम्स के प्रमोशन के मौके पर नेहा ने कहा कि डियर फ्रेंड हिटलर में उनका रोल काफी चैलेंजिंग है और लोगों को यह पसंद आएगा। फिल्म आईपीएल के बाद जून में रिलीज होगी। इसे बिना गानों के अंग्रेजी, फ्रेंच और जर्मन भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment