Total Pageviews

Friday, April 22, 2011

यश चोपड़ा को धमकी भरा फोन

मुंबई. निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा को अंडरवर्ल्ड के रवि पुजारी गिरोह से 50 लाख रूपए सुरक्षा राशि देने के लिए धमकी भरा फोन आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के पश्चिमी उपनगर ओशीविरा स्थित यश राज फिल्म के कार्यालय में रवि पुजारी गैंग का सदस्य धमकी भरा फोन कर रहा था। इस व्यक्ति ने अपने आप को रवि पुजारी गिरोह का सदस्य बताया था और 50 लाख रूपए सुरक्षा राशि देने की मांग की थी पुजारी अपना गोरखधंधा बैंकाक अथवा इंडोनेशिया से चलाता है। धमकी भरे फोन से परेशान चोपड़ा पुलिस से सुरक्षा की मांग की जिसके बाद उनके कार्यालय के बाहर ही कांस्टेबलों की नियुक्ति कर दिया गया है। यह पहली बार नहीं है जब फिल्म उद्योग के किसी व्यक्ति को पुजारी गैंग द्वारा धमकाया गया हो, इसके पूर्व अभिनेत्री आयशा टाकिया के पति  फरहान आजमी को भी इसी तरह की धमकी भरा फोन किया गया था। इसके अलावा फिल्म निर्माता महेश भट्ट और रवि कपूर को भी इसी गिराहे से धमकी भरे फोन मिल चुके हैं।

No comments:

Post a Comment