Total Pageviews

Sunday, October 16, 2011

आइटम गर्ल के साथ छेड़खानी

मुंबई. (देश दुनिया). भोजपुरी व गुजराती फिल्म अभिनेत्री और आइटम गर्ल सपना उर्फ़ ज़रीना शेख  ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक फिल्म निर्माता और फाइनेंसर के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री ने छेड़खानी के अलावा दोनो पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने शिकायत में कहा है कि आकाश फिल्म इंटरटेनमेंट के मालिक रितेश कुमार ठाकुर और फाइनेंसर शिव प्रताप सिंह उसके घर पर एक फिल्म के हस्ताक्षर के लिए आए थे। उस समय दोनो ने उसके साथ कथित रूप से छेड़खानी की। अभिनेत्री सपना ने आरोप लगाया कि जब दोनों उसके घर मिलने के लिए आए थे तब सिंह उसके समीप आकर बैठ गए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। जब मैंने इसका विरोध किया तब सिंह ने कहा कि आपको समझौता करना पड़ेगा। सिंह की हां में हां मिलाते हुए ठाकुर ने कहा कि फिल्म उद्योग में कास्टिंग काउच सामान्य बात है। उसने आरोप में यह भी कहा कि दोनो ने बाद में टेलीफोन पर उसे धमकी दी थी कि यदि वह बिहार में कदम भी रखेगी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। अभिनेत्री ने अपने अभिभावकों से बात करने के बाद वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दोनो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद दोनों पुलिस की गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए। 

No comments:

Post a Comment