Total Pageviews

Saturday, October 29, 2011

परिणिति चोपड़ा को मिली दूसरी फिल्म

मुंबई. (देश दुनिया). प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन परिणिति चोपड़ा की किस्मत खुल गई है। पहली फिल्म रिलीज भी नहीं हुई और उन्हें दूसरी फिल्म में काम करने का मौका भी मिल गया। दरअसल परिणिति अनुष्का और रणवीर स्टारर फिल्म "लेडीज वर्सेज रिकी बहल" से अपना डेब्यू करने वाली हैं, लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही उन्हें हबीब फैसल की फिल्म "इश्कजादे" में काम करने का मौका मिल गया। "इश्कजादे" में परिणिति के अपोजिट बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर हैं। यह फिल्म अगले साल मई में रिलीज होगी। 

No comments:

Post a Comment