Total Pageviews

Sunday, October 9, 2011

बिसमिल्लाह खान पर वृतचित्र

मुंबई. (देश दुनिया).  ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय मूल की फिल्मकार नसरीन मुन्नी कबीर ने प्रख्यात संगीतकार ए.आर.रहमान के साथ मिलकर महान शहनाई वादक उस्ताह बिसमिल्लाह खान पर एक वृतचित्र का निर्माण किया है। 50 मिनट के इस वृतचित्र को ‘बिसमिल्लाह ऑफ बनारस’ नाम दिया गया है। फिल्म में रहमान ने संगीत दिया है। इस फिल्म के निर्माण में बीबीसी ने कबीर का भरपूर साथ दिया है। इसका डिस्ट्रीब्यूशन सोनी म्यूजिक करेगा। बिसमिल्लाह के बड़े प्रशंसक माने जाने वाले रहमान ने सोनी म्यूजिक को इस काम के लिए तैयार किया है। रहमान इस फिल्म में घटनाक्रम को जोड़ने वाले प्रस्तोता हैं। कबीर ने कहा, "मेरे दिमाग में 2002 में उस्ताद पर फिल्म बनाने का विचार आया था। मैंने इस सम्बंध में नौ महीने तक काम किया। मैंने 1990 के दशक में उस्ताद को ब्रिटिश म्यूजियम में आयोजित एक कार्यक्रम में सुना था।" "उस्ताद के चेहरे पर संगीत दिखता था। मैंने संगीत का उनसे बड़ा पुरोधा कभी नहीं देखा। वह अपने संगीत से आत्मा से जुड़े हुए थे। मेरे लिए उस्ताद पर फिल्म बनाने का सपना 20 वर्ष पुराना था।""मैंने अपनी फिल्म में किसी लाइब्रेरी का सहारा नहीं लिया है। मैंने इस फिल्म में उस्ताद से हुई बातचीत को आधार बनाया है। मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। वह एक शानदार इंसान थे। उनसे उनकी जिंदगी के बारे में सुनना बहुत खास था।"

No comments:

Post a Comment