Total Pageviews

Sunday, October 30, 2011

'जोकर' में मिनिषा पर आइटम सांग

मुंबई.(देश दुनिया). 'जोकर' के निर्देशक शिरीष कुंदर अपनी फिल्म के लिए मिनिषा लांबा पर एक आइटम सांग फिल्माएंगे। यह सुन फिल्म की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा असुरक्षा की भावना से घिर गई हैं। इसी फिल्म के लिए एक आइटम सांग सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया है, जिसके कुछ हिस्से में मिनिषा भी नजर आएंगी। इससे सोनाक्षी काफी नाराज भी हुईं और उन्होंने मिनिषा को ही इसके लिए दोषी माना। ये फिल्म अगले वर्ष 30 अगस्त को प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार एवं सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनय किया है।

No comments:

Post a Comment