Total Pageviews

Thursday, October 27, 2011

रोनित रॉय गिरफ्तार

मुंबई. (देश दुनिया). अंबोली में हुई एक दुर्घटना में शामिल फिल्म और टेलीविजन स्टार रोनित रॉय को पुलिस ने खराब तरीके से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अपनी मर्सिडीज से जा रहे 46 वर्षीय रॉय ने सब टीवी लेन के पास लिंक रोड़ पर सुबह करीब छह बजकर 45 मिनट पर एक वैगन-आर को टक्कर मार दी। वैगन-आर में चार लोग सवार थे। अंबोली थाने के वरिष्ठ निरीक्षक एच. व्हात्कर ने बताया दुर्घटना में एक 56 वर्ष की महिला को गंभीर चोटें आई हैं। रॉय उस महिला समेत चारों को स्वयं अस्पताल लेकर गए थे। उन्होंने बताया कि रॉय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह जानने के लिए कि घटना के वक्त अभिनेता ने शराब पी थी या नहीं उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

No comments:

Post a Comment