Total Pageviews

Monday, October 17, 2011

आमिर खान का नया लुक


मुंबई. (देश दुनिया). आमिर खान का नया लुक इन दिनों चर्चा में हैं। रीमा कागती की फिल्म धुआं में उन्होंने लंबी मूंछें रखी थीं। इसके बाद आमिर पेपर फ्रेंच बियर्ड में नजर आए। फ्रेंच कट दाढ़ी और काले सिल्की बालों में आमिर का लुक सुपर दिखाई दे रहा था। आमिर के इस नए लुक में कुछ तो खास बात है। ऐसा माना जा रहा है कि आमिर ने यह नया लुक यशराज बैनर की फिल्म 'धूम 3' के लिए अपनाया है। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस फिल्म में आमिर ने मुख्य विलेन की भूमिका निभाई है। धूम 3 में आमिर खान  के साथ कैटरीना कैफ भी हैं व उनके साथ अभिषेक बच्चन व उदय चोपड़ा भी हैं। यशराज फिल्म्स की फिल्म धूम 3 के अगले साल दीपावली पर रिलीज होने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment