Total Pageviews

Monday, January 30, 2012

बिपाशा ने अपने बालों का रंग बदला

मुंबई.(देश दुनिया). बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने काफी समय बाद अपने बालों का रंग बदल लिया है। अब बिपाशा के बाल सूर्ख हैं। बिपाशा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, मैंने अपने बालों का रंग सुनहरे से सुर्ख लाल कर लिया है। फिलहाल बिपाशा राज 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म छह जुलाई को रिलीज होगी। उन्होंने कहा, आज का दिन राज 3 की तैयारियों के लिए समर्पित था। शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में मेरा किरदार बहुत चुनौतीपूर्ण और मेरे वास्तविक व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग है। फिल्म में इमरान हाशमी और जैकलिन फर्नाडिज भी नजर आएंगे। 

No comments:

Post a Comment