Total Pageviews

Thursday, January 26, 2012

शम्मी कपूर पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री

मुंबई.(देश दुनिया). निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा शम्मी कपूर के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रहे हैं। शम्मी का पिछले साल अगस्त में निधन हो गया था। मेहरा ने बताया कि यह फिल्म, शम्मी कपूर को एक श्रद्धांजलि है। उनका मानना है कि शम्मी बॉलीवुड के पहले डांसिंग स्टार थे जिन्होंने डांस को एक खास पहचान दी। उनसे पहले सुपरस्टार राज कपूर, दिलीप कुमार और देव आनंद जैसे महान अभिनेताओं ने कभी डांस नहीं किया। मेहरा ने कहा, उस वक्त भी शम्मी कपूर का अपना डांस स्टाइल था, जो आज भी उतना ही हिट है। मेहरा ने बताया कि फिलहाल वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म भाग मिल्का भाग में व्यस्त हैं। यह फिल्म जुलाई में रिलीज होगी। इसके बाद वह डॉक्यूमेंट्री पर काम शुरू कर देंगे। 

No comments:

Post a Comment