Total Pageviews

Wednesday, January 18, 2012

रमेश सिप्पी होंगे राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष


नई दिल्ली.(देश दुनिया).प्रसिद्ध फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी को राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जवाहर वट्टल और उडि़या सिनेमेटोग्राफर ए.के. बीर को भी निगम का स्वतंत्र निदेशक बनाया है। राष्ट्र में सिनेमा के विकास को प्रोत्साहित करने वाली इस संस्था का उद्देश्य भारत में भारतीय फिल्म उद्योग के विकास के लिए योजना तैयार करना और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना है। इस संस्था द्वारा करीब 300 फीचर फिल्मों का निर्माण किया गया है। 

No comments:

Post a Comment