Total Pageviews

Saturday, January 21, 2012

पायल रोहतगी ने कोलावरी डी पर उठाया सवाल

रोहतक. (देश दुनिया).  बिग बॉस से चर्चा में आई और हमेशा विवादों में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी ने अब चर्चित गीत कोलावरी डी पर सवाल उठाया है। उनका मानना है कि यह रियल हिट नहीं है, बल्कि साफ्टवेयर जैनेरेटिड हिट है। वे शनिवार को रोहतक में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। वे यहां अपनी आने वाली फिल्म वैलेंटाइन नाइट की पब्लिसिटी के लिए आई हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ रैसलर संग्राम सिंह हैं। पायल और विवादों का रिश्ता काफी पुराना है। रियलटी शो बिग बॉस के दौरान वह राहुल महाजन से नजदीकियों और बिकिनी पहनने के कारण सुर्खियों में रही। इसके बाद फिल्मकार दिबाकर बैनर्जी पर आरोपों के कारण वह चर्चा में आई। इस बार पायल ने कोलावरी डी की प्रसिद्धि पर ही सवाल उठाया है।  पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने अपनी राय बेबाकी से रखी। पायल प्लान, 36 चाइना टाउन और ढोल जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी है, लेकिन उसे ज्यादा पहचान टेलीविजन से ही मिली।  बकौल पायल कोलावरी डी गीत सिर्फ इंटरनेट की वजह से चर्चा आया है। इस गाने के बोल भी कुछ खास नहीं हैं। मशहूर संगीतकार एआर रहमान और गीतकार जावेद अख्तर भी इस पर सवाल उठा चुके हैं। साथ ही पायल रोहतगी आइटम सांग को जरूरी मानती है। पायल रोहतगी ने अपनी आने वाली फिल्म वैलेंटाइन नाइट के बारे में भी विस्तार से बताया। यह फिल्म सोशल नेटवर्किंग साइट पर आधारित है। यह फिल्म फरवरी माह की दस तारीख को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके हीरो रैसलर संग्राम सिंह हैं, जो स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे रियलटी शो सर्वाइर इंडिया में काम कर रहे हैं। वह वैलेंटाइन नाइट के जरिए बॉलीवुड में प्रवेश कर रहे हैं। फिल्म में पायल कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती का किरदार अदा कर रही है, जबकि संग्राम सिंह कॉल सेंटर के मालिक हैं। संग्राम सिंह मूल रूप से रोहतक जिला के गांव मदीना के रहने वाले हैं, लेकिन इन दिनों पायल रोहतगी से उनकी नजदीकियां सुर्खियों में हैं। यह जोड़ा अब हर जगह एक साथ ही नजर आता है। चर्चा तो यह भी है कि दोनों शादी करने वाले हैं। 

No comments:

Post a Comment