Total Pageviews

Friday, May 27, 2011

सैन्सर बोर्ड के 15 सदस्य नियुक्त

नई दिल्ली. (देश दुनिया).  मशहूर रंगकर्मी अमाल अल्लाना, एम. के. रैना और अरुंधति नाग को केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा पत्रकार अनीस जंग, पूर्व पत्रकार एवं कांग्रेस नेता पंकज शर्मा, हिन्दुस्तान टाइम्स के पंकज वोहरा, फिल्म पत्रकार राजीव मसंद को भी बोर्ड में शामिल किया गया है। बोर्ड में बांग्ला फिल्म निर्देशक हरनाथ चक्रवर्ती के अलावा दीपेश मेहता, निखिल अल्वा,  सुश्री शुभ्रा, शाजी करण, ममंग दाई, अंजुम राजाबाली और सुश्री इरा भास्कर को भी सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। इन सदस्यों का कार्यकाल तीन साल का होगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व सुप्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना लीला सैमसन को बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 

No comments:

Post a Comment