Total Pageviews

Saturday, May 28, 2011

बॉलीवुड में छाने को तैयार जूनियर शाहरुख़


मुंबई. (देश दुनिया).  बॉलीवुड में एक और  शाहरुख़ खान छाने को  तैयार है. जूनियर शाहरुख़  के  नाम से  मशहूर राजू  रहिकवर  जहाँ भी जाते हैं लोग उनके पीछे ही पड़ जाते हैं. काफी देर के बाद  उन्हें समझ  में आता है कि वो शाहरुख़ हीं बल्कि  उनका  डुप्लीकेट है. लेकिन राजू इससे अलग  अपनी  पहचान बनाना चाहते हैं.  राजू कि तम्मना है कि वो शाहरुख़ की तरह ही  कोई  जानदार  किरदार अदा करें और लोग उन्हें सिर्फ शाहरुख़ के डुप्लीकेट के रूप में न जाने. वो बॉलीवुड के कई निर्माताओं के सम्पर्क में है ताकि कोई  मनमाफिक रोल मिल सके.  राजू ने अपने  जीवन  पर आधारित एक  डॉकयूमेंट्री  लिविंग  इन किंग खान शैडो भी बनायीं थी, जो काफी चर्चित रही थी.  वो स्टेज  की  दुनिया के  तो  बादशाह  हैं.    

No comments:

Post a Comment