Total Pageviews

Saturday, May 21, 2011

बेहद सेक्सी लुक में चित्रांगदा

मुंबई. (देश दुनिया). रेस 2 में ग्लैमर और बढ़ गया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और सोनाक्षी सिन्हा तो है ही अब अब्बास मस्तान ने चित्रांगदा सिंह को भी फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल किया है। फिल्म में वे बेहद सेक्सी लुक में नजर आएंगी। हालांकि चित्रांगदा को फिल्म साइन करना अभी बाकी है लेकिन सूत्रों का कहना है उन्हें ये ऑफर अच्छा लगा है और वे इस फिल्म में बिलकुल अलग अवतार में दिखेंगी। जबसे चित्रांगदा ने फैसला किया है कि वे कमर्शियल फिल्में करेंगी तब से फिल्ममेकर्स उन्हें लेना चाह रहे हैं। वे जॉन अब्राहम के साथ गोल्डी बहल की फिल्म में हैं इसके अलावा वे देसी बॉयज में अक्षय कुमार के साथ और क्रिश 3 में रितिक रोशन के साथ हैं। अब उनके पास रेस 2 जैसे अहम फिल्म भी है। फिल्म में सैफ अली खान, जॉन और अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स हैं। चित्रांगदा का कहना है कि फिल्म के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। सूत्रों का कहना है कि चित्रांगदा का फिल्म में आइटम सांग भी होगा।

No comments:

Post a Comment