Total Pageviews

Thursday, May 19, 2011

मीनिषा से 50 लाख के गहने बरामद

मुंबई. (देश दुनिया).  बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा को मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में ले लिया गया है। उनपर विदेश से तय सीमा से अधिक के गहने लेकर आने का आरोप है। बताया जाता है कि मिनिषा के पास से जो गहने बरामद हुए हैं उनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है। मिनिषा फ्रांस के कान फिल्म फेस्टिवल से लौट रही थीं। बताया जाता है कि मिनिषा एयरपोर्ट के ग्रीन चैनल के जरिए बाहर निकलने की कोशिश कर रही थीं। तभी कस्टम अधिकारियों को उनपर शक हुआ। उनकी तलाशी ली गई तो बैग से पचास लाख रुपये के गहने मिले। इनकी जानकारी कस्टम अधिकारियों को नहीं दी गई थी। मिनिषा से पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment