Total Pageviews

Wednesday, August 24, 2011

शाहिद और सोनम सभी ने लिखे अनुभव

मुंबई. (देश दुनिया). पंकज कपूर की फिल्म मौसम लगभग तैयार है। शाहिद और सोनम दोनों के लिए ही ये अहम फिल्म है। पंकज कपूर ने अपनी फिल्म मौसम के प्रमोशन के लिए एक नये तरकीब को खोज निकाला है। फिल्म के लिए जो प्रेस नोट जारी होगें, उन पर फिल्म से जुड़ी हस्तियां अपने हाथों से लिखकर अपने अनुभव बांटेंगे। इस प्रेस नोट में पंकज कपूर से लेकर म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम और शाहिद और सोनम सभी ने अपने अनुभव लिखे हैं। पंकज कपूर को उम्मीद है कि प्रेस नोट का ये तरीका मीडिया को जरूर पसंद आएगा। मौसम के साथ पंकज कपूर निर्देशन में पहली बार अपना हाथ आजमा रहे हैं। ये उनका पहला प्रोजेक्ट है इसलिए भी वे इस फिल्म को लेकर काफी सतर्क हैं। मौसम के इसी साल 16 सितंबर को रिलीज होने की संभावना है.  

No comments:

Post a Comment