Total Pageviews

Tuesday, August 23, 2011

रिवाज़ का संगीत लॉन्च हुआ

मुंबई. (देश दुनिया). अशोक नंदा और विद्या कामत की फिल्म रिवाज की रिलीज की तारीख आखिरकार तय हो ही गई है। यह फिल्म अगले माह की 16 तारीख को रिलीज होगी। इससे पहले ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने एक समारोह में फिल्म का संगीत रिलीज किया। यह फिल्म पारिवारिक वैश्यावृति पर आधारित है। फिल्म का संगीत राज इंद्र राज और रिग देब ने दिया है। फिल्म में दिप्ति नवल, रीमा लागू, मेघना नायडू, आलोक नाथ, राजेंद्र गुप्ता, रितिशा, विजय राज, साधिका रंधावा, यशपाल शर्मा और शियाजी सिंधे ने भूमिका अदा की है। फिल्म के युवा संगीतकार राज इंद्र राज ने बॉलीवुड की कई मुख्य फिल्मों में अपने संगीत का जौहर दिखाया है। उनके संगीत को हरिहरण, कविता कृष्णामूर्ति, सोनू निगम, शान ने आवाज दी है। राज ने इस फिल्म में गाना भी लिखा है। 


संगीतकार राज इंदर राज समारोह  के दौरान कलाकारों के साथ 


रिवाज़ फिल्म का संगीत जारी करती हेमा मालिनी 























No comments:

Post a Comment