Total Pageviews

Wednesday, August 24, 2011

रणबीर से दोस्ती चाहती हैं प्रियंका

मुंबई. (देश दुनिया). रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा फिल्म बर्फी में साथ काम कर रहे हैं इससे पहले दोनों ने अंजाना अंजानी में काम किया था। दोनों बेहद प्रोफेशनल है इसलिए इनके बीच भले ही दोस्ती ना हो, अपनी फिल्मों पर इसका असर नहीं होने दिया। हालांकि अब लगता है कि प्रियंका रणबीर कपूर से दोस्ती करना चाहती हैं। उन्होंने जब रणबीर की फिल्म रॉकस्टार का प्रोमो देखा तो वे खुद को रोक नहीं पाई और लोगों से इस बारे में बातें करनी लगीं। सूत्रों के मुताबिक रणबीर अनुराग बसु की फिल्म बर्फी की शूटिंग फिल्मसिटी में कर रहे थे। इम्तियाज ने यहां आकर उन्हें जब फिल्म के फर्स्ट लुक का फाइनल कट दिखाया। इस समय प्रियंका भी सेट पर थीं। उन्होंने भी फिल्म का प्रोमो देख लिया। इसके बाद वे खुद को रोक नहीं पाईं और हर किसी से फिल्म के प्रोमो के बारे में बातें करने लगीं। प्रियंका को ऎसा करते देख लोगों को हैरत हुई क्योंकि वे कभी ऎसा नहीं करतीं। इंडस्ट्री में जब कोई किसी की सफलता से खुश नहीं होता प्रियंका लोगों से फिल्म को प्रोमो की तारीफें कर रही थीं।

No comments:

Post a Comment