Total Pageviews

Monday, August 29, 2011

अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर एक साथ


मुंबई. (देश दुनिया).  निर्देशक सुधीर मिश्रा की फिल्म मेहरुन्निसा में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर एक  साथ नजर आएंगे। इस जोड़ी ने 28 साल पहले मनमोहन सिंह देसाई की फिल्म कुली में धमाल मचाया था। उनके नाम पर अमर अकबर एंथोनी और कभी कभी जैसी फिल्में भी हैं। मेहरुन्निसा की कहानी शुरू होगी दो बुजुर्गो, अमिताभ और ऋषि के साथ। ये दोनों अपने अतीत के बारे में बताते हैं। इस अतीत में अभिषेक और रणबीर अपने-अपने पिता की जवानी की भूमिका अदा करेंगे। फिल्म का निर्माण निखिल आडवाणी कर रहे हैं। सुधीर ने इस फिल्म की पटकथा पर 1996 में काम करना शुरू किया था। तब किन्हीं कारणों से यह फिल्म शुरू नहीं हो पाई थी। उस वक्त निखिल बतौर सहायक सुधीर के साथ काम करते थे। अब निखिल ने अपने गुरु से इस पटकथा पर फिर से काम शुरू करने को कहा। सौरभ शुक्ला इस फिल्म के डायलॉग लिख रहे हैं।

No comments:

Post a Comment