Total Pageviews

Wednesday, August 17, 2011

अभिषेक के साथ बनेगी काजल की जोड़ी


मुंबई.(देश दुनिया). काजल अग्रवाल को पुरी जगन्नाथ की एक फिल्म के लिए साइन किया जाएगा जिसमें अभिषेक बच्चन होंगे। फिल्म का नाम बिजनेसमैन है। इसके तेलुगु वर्जन में काजल और महेश बाबू थे। डायरेक्टर ने तो इस बात पर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि काजल हिंदी वर्जन में भी होंगी। उनकी फिल्म सिंघम सफल रही है इसलिए उन्हें कास्ट किए जाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। काजल को अगर अप्रोच किया जाता है तो उन्हें इसका हिस्सा बनकर खुशी ही होगी। फिलहाल काजल सूर्या के साथ मात्रान नाम की फिल्म में बिजी हैं। काजल की एक और तमिल फिल्म नान महान अला भी हिंदी में बनाई जाएगी। फिल्म हिट रही थी और गजिनी के बाद सबसे ज्यादा बिजनेस किया था। 

No comments:

Post a Comment